रातो रात बदले गए बलौदा बाजार के कलेक्टर और एसपी, सुबह होते ही नए कलेक्टर- एसपी  ने संभाला मोर्चा

बलौदाबाजार। हिंसक आंदोलन और आगजनी के बाद सरकार ने बलौदा बाजार के कलेक्टर कुमार लाल चौहान और एसपी सदानन्द कुमार को रातो रात हटा दिया गया है। उनके स्थान पर कलेक्टर के रूप में दीपक सोनी को और एसपी के रूप विजय अग्रवाल पदस्थ किया है। सुबह होते ही दोनों ने मोर्चा संभाल लिया है।

बलौदाबाजार हिंसा के बाद सरकार मंगलवार की देर रात एसएसपी सदानंद को हटाकर विजय अग्रवाल को नया एसपी अपॉइंट किया था। सरकार के निर्देश विजय अग्रवाल ने अविलम्ब बलौदाबाजार पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। बलौदा बाजार में हुई तोड़फोड़ और हिंसा हिंसा में एसपी ऑफिस भी जलकर खाक हो गया है। ज्वाइन करने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों की बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अफसरों से दो टूक शब्दों में कहा है कि क़ानून व्यवस्था मैं ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि तोड़फोड़ और हिंसा की घटना में लिप्त लोगों की पहचान की जाए और उन्हे गिरफ्तार किया जाए। लेकिन इसमें विशेष ध्यान दिया जाए की कोई भी निर्दोष व्यक्ति परेशान न हो। सरकार ने कलेक्टर कुमार लाल चौहान के जगह पर दीपक सोनी को पदस्थ किया है। आदेश जारी होते ही दोनों अधिकारियों ने आज बलोदाबाजार पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इसके बाद दोनों ने घटनास्थल का जायजा लिया। जिले वासियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। कलेक्टर दीपक सोनी ने संयुक्त जिला कार्यालय का निरीक्षण कर हुए नुकसान के साथ ही जिला कार्यालय में चल रहे मरम्मत कार्य का भी जायजा लिया और मरम्मत कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्थानीय मीडिया से बातचीत में कहा कि जल्द ही सारी व्यवस्थाओं को ठीक कर कामकाज फिर से शुरू किया जाएगा। एसपी विजय अग्रवाल ने एसपी कार्यालय का निरीक्षण कर घटना में हुई क्षति की जानकारी ली। इसके बाद सहयोगियों के साथ बातचीत करके पूरी घटना की जानकारी ली।उपद्रवियों की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने कहा कि इसकी भी विवेचना में कई सारे प्रक्रिया होते हैं। उसमें गिरफ्तारी भी एक प्रक्रिया है। जिस तरह से सबूत पाए जाएंगे उसके आधार पर गिरफ्तारी की जाएगी।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *