बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने ग्रामीण अस्पताल व सोसायटी का औचक निरीक्षण किया। पीएचसी में एक्सपायरी दवा मिलने पर फार्मासिस्ट और सुपरवाइजर को निलंबित करने दिए निर्देश है।
कलेक्टर अवनीश शरण ने शिवतराई में पीएम जनमन योजना की समीक्षा के बाद शासकीय योजनाओं के मैदानी हालात का जायज़ा लेने करगीकला और पीपरतराई का आकस्मिक दौरा किया। इन ग्रामों में स्वास्थ्य केंद्र और खाद बीज वितरण सोसायटी का निरीक्षण किया। हितग्राहियों से चर्चा कर सुविधाओं की जानकारी ली। करगीकला पीएचसी में दवाई वितरण कक्ष में एक्सपायरी दवा मिलने पर फार्मासिस्ट मुकेश पोर्ते और सेक्टर सुपरवाइजर को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। ग्रामीण चिकित्सा सहायक का एक इंक्रीमेंट रोकने का भी निर्देश दिया।
कलेक्टर ने करगी कला पीएचसी में दवाई वितरण कक्ष, ओपीडी, प्रसव कक्ष, पुरुष वार्ड सहित पूरे अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण किया और मरीजों से सहानुभूति रखते हुए सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। कलेक्टर ने प्रसव के संबंध में जानकारी ली। डॉक्टर ने बताया कि यहां हर माह औसतन 10 प्रसव होता है। कलेक्टर ने सभी को निर्देश दिए कि समय पर उपस्थित होकर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराए। उन्होंने बीएमओ को सभी पीएचसी का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पीपरतराई उपस्वास्थ्य केंद्र का भी जायजा लिया। यहां ग्रामीणों से चर्चा कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधाओं पर संतुष्टि जाहिर की। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत आर पी चौहान ,एसडीएम कोटा युगल किशोर उर्वशा, सीएमएचओ प्रभात श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
00 खाद बीज का लिया जायजा
खेती किसानी के मौसम में कलेक्टर आज करगीखुर्द और पीपरतराई सोसायटी का भी निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों से चर्चा कर खाद बीज की उपलब्धता की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि उन्हें यहां समय पर खाद बीज मिल जा रहा है। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो रही है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि खाद बीज का अग्रिम उठाव कर ले। कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को भी हिदायत दी कि किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। उनके पीने के लिए पानी सहित अन्य सुविधा मुहैया की जाए। किसानों को किसी भी हाल में कोई परेशानी ना हो।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
