बिलासपुर। कोलवासरी के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों पर दीवाल गिरने से पांच ग्रामीण घायल हो गए है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोटा क्षेत्र के पथर्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण महावीर कोल वासरी के विस्तार परियोजना का विरोध कर रहे है। इसके लिए ग्रामीण मंच बनाकर टेंट में बैठकर धरना दे रहे है। गुरुवार को महावीर कोल वासरी के विरोध में धरना पर बैठे ग्रामीणों पर तेज़ बारिश और आंधी- तूफान के कारण ईट की दीवार गिर गई। मौसम बिगड़ने एवं तेज आंधी तूफान की वजह से धरना स्थल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दीवाल गिरने से 05 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल ग्रामीणों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कोटा पहुंचाया गया। एवं स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। जहां इलाज के बाद सभी घायल ग्रामीणों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
महावीर कोल वाशरी का विस्तार प्लांट तखतपुर व कोटा क्षेत्र के गांवों में किया जाना है। 10 मई को हुई जनसुनवाई में प्रभावित गांव के ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया था। ग्रामीणों का कहना है कि इस वाशरी से अचानकमार अभयारण्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और भू-जल को नुकसान होगा। प्रभावित ग्राम पेसा कानून के अंतर्गत आता है। ग्रामीणों का कहना है कि कोलकाता की जिस कंसल्टेंट कंपनी की रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार इसे स्थापित करने की अनुमति दी है, उसने फील्ड में सर्वेक्षण ही नहीं किया है। रिपोर्ट कोलकाता में बैठकर बनाई गई है। इस जनसुनवाई के स्थगित हो जाने के बाद अगली जनसुनवाई 19 जून को ग्राम सकर्रा में प्रस्तावित है। इसका विरोध ग्रामीण पिछले कई दिनों से कर रहे है।
00 घायल व्यक्तियों के नाम
1. आलोक गोस्वामी पिता जीतेन्द्र उम्र 18 साल निवासी पथर्रा
2. अनुराग गोस्वामी पिता जीतेन्द्र उम्र 16 साल निवासी पथर्रा
3. बजरहा केंवट पिता जोहन उम्र 42साल निवासी खरगहनी
4. कमल गोंड पिता मुड़िया उम्र 65 साल निवासी खरगहनी
5. शंकर यादव पिता मालिकराम उम्र 44 साल निवासी
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
