बिलासपुर। ऑनलाइन सेक्सटॉर्शन के मामले में पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 लोगों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। तीनो शातिर अपराधियों ने व्हाट्सएप एप के माध्यम से रिटायर्ड तहसीलदार को डरा-धमका कर 11 लाख रुपए की ठगी किया था। आरोपी धोखाधडी करने के लिए सिम कार्ड व फर्जी बैंक अकाउंट का उपयोग करते थे।
पुलिस अधीक्षक रजनेश ने बिलासागुड़ी में पत्रकारों को बताया कि कोनी में रहने वाले रिटायर्ड तहसीलदार शंकर पाटले थाने सेक्सटर्शन की शिकायत की थी। लिखित शिकायत में उसने बताया था 08.04.2024 से 24.04.2024 तक अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर उसे डराया और धमकाया गया। झूठे केश में फंसाने की धमकी देकर सायबर ठगों ने 10,94,500/- रुपये की ठगी कर ली। लिखित आवेदन देने पर थाने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। धोखाधडी करने वाले व्यक्तियों की जानकारी सायबर पोर्टल और संदिग्ध बैंक खातों को चिन्हांकित कर एकाउंट स्टेटमेंट, ऑनलाईन ट्रांजेक्शन व टेक इंट के माध्यम से प्राप्त किया गया। आरोपी राजस्थान के थाना कामां अंतर्गत ग्राम हजारीबास व दोलाबास के निवासी होने की जानकारी मिली। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम निरीक्षक राजेश मिश्रा के साथ राजस्थान रवाना की गई। टीम ने 01 सप्ताह तक राजस्थान में रहकर आरोपियों का पता ठिकाना लगाया और विवेचना प्रारम्भ की। आरोपीगण (01) तारिफ (02) मो. शमीम (03) अमजद खान निवासी दोलाबास, थाना कामां जिला डीग (राजस्थान) तीनों का ऑनलाईन ठगी के काम में संलिप्त होने की जानकारी मिली। स्थानीय पुलिस के सहयोग से तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया। तो बिलासपुर रेंज थाने में पंजीब़द्ध अपराध क्रमांक 02/2024 के प्रार्थी को अपने झांसे में लेकर ऑनलाईन ठगी करने का जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपियों से ठगी में उपयोग आने वाले फर्जी सिम कार्ड व फर्जी बैंक खाते जप्त किये गये है। गिरफ्तार आरोपियां से घटना में प्रयुक्त 04 नग एण्ड्रायड फोन सिम कार्ड के साथ जप्त किया गया है।
00 गिरफ्तार आरोपी :-
(01) तारिफ पिता दीन मोहम्मद उर्फ दीनू उम्र 25 वर्ष निवासी हजारीबास,थाना कामां जिला डीग (राजस्थान)
(02) मो. शमीम पिता अब्दुल रशीद उम्र 21 वर्ष निवासी हजारीबास,थाना कामां जिला डीग (राजस्थान)
(03) अमजद खान पिता शरीफ खान उम्र 32 वर्ष निवासी दोलाबास,थाना कामां जिला डीग (राजस्थान)
सम्पुर्ण कार्यवाही में अनुज कुमार अति. पुलिस अधीक्षक, निमितेश सिंह नपुअ. चकरभाठा के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेश मिश्रा प्रभारी रेंज सायबर थाना बिलासपुर उप निरीक्षक अजय वारे, स.उ.नि. सुरेश पाठक, आरक्षक श्रीश तिवारी, दीपक कौशिक, मुकेश वर्मा का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
