बिलासपुर। सिरगिट्टी पुलिस ने फैक्ट्री में चोरी करने वाले रायपुर के दो कबाड़ियों के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियो से पुलिस ने कुल 27 लाख रूपए का माल जप्त किया है। एक अन्य मामले में चोरों से 1,50,000 रूपये के सोना चांदी जप्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार रिषभ जलान ने सिरगिट्टी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके नव निर्मित फेरोएलाईज कंपनी ग्राम सिलपहरी मे स्थित है। प्लांट तक बिजली सप्लाई के लिए तांबे का 24 बंडल तार रखा था। जिसमे से 12 बंडल तार अज्ञात चोर द्वारा कंपनी के अंदर घुसकर चोरी कर लिया है। लिखित आवेदन पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये। इसके बाद अति पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, सीएसपी सिविल लाईन उमेश गुप्ता के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी विजय चौधरी ने तीन टीमो को अलग अलग टास्क के साथ रवाना किया। जुर्म दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर 100 से अधिक सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन किया गया एवं ह्युमन इंनटेेलिंजस का भी उपयोग किया गया। सटिक ह्युमन इंनटेेलिंजस के माध्यम से चार चोर पुलिस के हत्थे चढ गये। पुछताछ में रायपुर से कबाडी द्वारा ग्राम रिशदा आकर माल ले जाने की जानकारी मिली। लेकिन पकडे गये आरोपी गाडी का नंबर नही बता पा रहे थे। सिरगिट्टी पुलिस टीम ने सीसीटीवी के माध्यम से पीछा करते हुये रायपुर के कबाडी के घर तक पहुंच गई। यहां घटना में उपयोग की गई गाडी रायपुर में खडी मिली। इसके बाद सिरगिट्टी पुलिस को खरीददार कबाडी इमराज रजा को पकडने में सफलता मिली। जिसके निशांदेही पर एक अन्य खरीददार विनिश चंद वर्मा को भी माल के साथ पकड़ा गया। ग्रमा रिस्दा थाना मस्तुरी से गिरफ्तार आरोपियो के कब्जे से एक पीकअप वाहन, दो मोटर सायकल जप्त किये गये तथा रायपुर से चोरी का माल खरीदने वाले आरोपियो के कब्जे से चोरी हुआ शत प्रतिशत समान बरामद किया गया। सामान के साथ पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ब्रेजा गाडी को जप्त कर लिया है। जप्त समान की कुल कीमत 27 लाख रूपये है।
कुछ दिन पहले भी सिरगिट्टी पुलिस ने चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली थी। जिसमें जिले समेत दिगर राज्य के चोरियो का भी खुलासा हुआ था। इस मामले में भी सिरगिट्टी पुलिस ने 1,50,000 रूपये का सोना चांदी आरेापी शेखर सोनी निवासी सरकण्डा से जप्त किया था। थाना सिरगिट्टी ने दोनो प्रकरणो को मिलाकर कुल 28,50,000 रूपये का मल जप्त किया है। प्रकरण में कुल 5 आरोपियो व एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
नाम आरोपी
1. प्रेम यादव पिता सुकलाल यादव उम्र 19 साल साकिन ग्राम रिस्दा परसापारा थाना मस्तुरी बिला.
2. अमन रात्रे पिता राकेश रोशन रात्रे उम्र 19 साल साकिन ग्राम रिस्दा परसापारा थाना मस्तुरी बिलासपुर
3. जैन जोशी उर्फ कुकरी पिता कलेश्वर जोशी उम्र 27 साल साकिन ग्राम रिस्दा थाना मस्तुरी
4. मोह. इमरान पिता स्व. मुसीर उम्र 40 साल साकिन गाजी नगर बीरगांव थाना उरगा, रायपुर
5. विनिश चन्द्र वर्मा पिता हरीश चंन्द्र वर्मा उम्र 40 साल निवासी शुक्रवारी बाजार थाना गुढियारी जिला रायपुर
6. एक अपचारी बालक
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक विजय चौधरी, सउनि सउनि रमेश ध्रुव, सउनि विरेन्द्र नेताम, प्र.आर. विजय शर्मा, आर. केशव मार्को, मनीष सिंह, पवन बंजारे, सज्जू अली, रवि शंकर यादव, मनोज बघेल, आकाश मनहर की अहम भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 2, 2026घातक हथियार अड़ाकर लूट का प्रयास, 2 आरोपी गिरफ्तार, गांव वालों ने घेरा तो बाइक छोड़कर भाग गए
बिलासपुरApril 2, 2026जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी दोषी करार, सरेंडर करने हाईकोर्ट ने दिया 3 सप्ताह का समय
बिलासपुरApril 1, 2026अवैध संबंध के शक में बवाल, एक घर में तीन लोग तलवार लेकर घुसे और किया जानलेवा हमला, एक की मौत 7 घायल, तीनो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरApril 1, 2026प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को ट्रेन से धक्का देकर मार डाला, भगाकर ले जा रहा था, लेकिन ट्रेन में हो गया विवाद
