बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज महिला कर्मचारियों और अधिकारियों को बैठक ली और उनकी समय से अवगत हुए। यही नहीं उनकी समस्या का समाधान करने के तत्काल निर्देश दिए। अवनीश शरण प्रदेश के पहले कलेक्टर है जिन्होंने महिला कर्मचारियों को समस्या को जानने का प्रयास किया है।
कलेक्टर अवनीश ने आज यहां मंथन सभाकक्ष में कलेक्टोरेट सहित विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला अधिकारियो-कर्मचारियों की बैठक लेकर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होेंने उनकी मांग और सुझाव पर त्वरित निर्णय लेते हुए झूलाघर और कॉमन रूम जल्द बनाने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ आर पी चौहान, एडीएम शिव कुमार बनर्जी, डिप्टी कलेक्टर रजनी भगत सहित महिला कर्मचारी मौजूद थे। कलेक्टर ने कहा कि कलेक्ट्रेट में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाया गया है जो कल से ही शुरू हो जाएगा। बैठक की शुरूवात में कलेक्टर ने सभी से परिचय लिया और काम-काज की जानकारी लेकर उनकी समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने कहा कि इस बैठक का उददेश्य महिला अधिकारियों-कर्मचारियों के कामकाज में आ रही दिक्कतों को जानना था। आप सभी लोग अच्छा काम कर रहे हैं। किसी प्रकार की समस्या हो तो बता सकते हैं। महिलाओं ने उनसे झूलाघर और कॉमन रूम की मांग की जिसे कलेक्टर ने जल्द बनाने कहा। महिलाओं ने बताया कि कामकाजी होने के कारण कई बार किसी के नहीं रहने से बच्चों को रखने में दिक्कत होती है। ऐसे समय में हमें अवकाश लेना पड़ जाता है। झूलाघर होने से ये सारी दिक्कत नहीं होगी। मीटिंग मेें महिलाओं ने कहा कि यह पहली दफा है कि जब हमारी बैठक लेकर हमारी समस्याएं सुनी गई है। कलेक्टर ने उन्हें आश्वस्त किया कि आपकी जो भी मांगे हैं उन्हें जल्द ही पूरा किया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
