बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड़ का कहना है कि संगठन में विस्तार का मतलब बदलाव नहीं होता। चुनावी हर पर उन्होंने कहा कि कई बार हार का कोई कारण नहीं होता। विरोधी पार्टी के फैलाए भ्रम में आकर भी जनता वोट कर देती है।
विजय जांगिड़ पिछले दो दिनों से बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे है। उन्हें आने वाले स्थानीय और नगरीय निकाय चुनाव के लिए उत्साहित कर रही है। आज जिला कांग्रेस ग्रामीण की बैठक के बाद कांग्रेस भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए जांगिड़ ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्साहित है। मेरा कार्यकर्ताओं से मिलने का मकसद के चुनाव नहीं है। संगठन को मजबूत करना, पार्टी के सिद्धांतों को मजबूत करना है। नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है। बैठक में वे सुझाव दे रहे थे। कांग्रेस की हार को लेकर पूछे गए सवाल पर जांगिड़ ने कहा कि कई बार हार का कोई कारण नहीं होता। कई बार विरोधी पार्टी के फैलाए भ्रम से भी हार का सामना करना पड़ता है। भाजपा जाती, धर्म के अलावा कई तरह के भ्रम फैलाए। जिसके कारण कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। संगठन में बदलाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि विस्तार का मतलब बदलाव नहीं होता। लेकिन जहां भी जरूरत पड़ेगी चाहे प्रदेश स्तर पर हो या जिला स्तर पर हो बदलाव किया जा सकता है। लेकिन पहली प्राथमिकता रिक्त पदों को भरना है। जहां भी संगठन में पद खाली है उसे पहले भरा जाएगा। इसके बाद बदलाव पर विचार किया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
