रायपुर। आबकारी, कोयला और कस्टम मिलिंग के आरोपियों को अलग अलग जेलों में ट्रांसफर कर दिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष कोर्ट ने सभी आरोपियों को राज्य की अलग अलग जेलों में ट्रांसफर करने का आदेश दिए है। यह निर्णय रायपुर जेल में शिकायतों के आधार पर लिया गया है। आरोप है कि जेल के अंदर भी ये सिंडिकेट चला रहे है और VIP ट्रीटमेंट का लाभ उठा रहे है।
प्रवर्तन निदेशालय ED) के वकील सौरभ कुमार पांडे ने बताया कि प्रदेश के बहुचर्चित कोयला, शराब और कस्टम मिलिंग घोटाले के आरोप में जेल में बंद सभी आरोपियों के जेल ट्रांसफर का आवेदन आया था। जिसके बाद आरोपियों को अलग-अलग जेल में ट्रांसफर किया गया है। शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर को अंबिकापुर, अरुणपति त्रिपाठी को सेंट्रल जेल जगदलपुर, अनिल टुटेजा को सेंट्रल जेल कांकेर, मनोज सोनी को दंतेवाड़ा और सूर्यकांत तिवारी को जगदलपुर जेल में भेजने के आदेश स्पेशल कोर्ट ने दिए है। आपको बता दें पहले कई बार देखने में आया है कि विचाराधीन बंदी बीमार होने का आवेदन देकर बाहर आया और अस्पताल न जाकर होटल में पाए जाते थे। इस प्रकार की गतिविधियां जेल में भी संचालित हो रही थीं। इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए इन्हें अलग किया गया है। पहले जानकारी मिली थी कि जेल में इन्हें अतिरिक्त सुविधाएं दी जा रही थीं। इस प्रकार कोई सिंडिकेट न चल जाए, इसे देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
