नशे के सौदागरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 31 लाख रुपए की नशीली इंजेक्शन और टेबलेट जप्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। पुलिस ने नशे के सौदागरो पर बड़ा प्रहार किया है। शहर में नशीली इंजेक्शन और टेबलेट सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 31 लाख रुपए का इंजेक्शन और टेबलेट जप्त किया है। इस मामले में सृष्टि कुर्रे और गोदावरी कुर्रे समेत परिवार के 9 सदस्य पहले से जेल में है।

SP रजनेश सिंह ने नशे के सौदागरों का पर्दाफाश करते हुए बताया कि 26.09.24 को नशे की सामग्री बेचते हुए श्रीमती कल्पना कुर्रे और एक नाबालिग बच्चे को गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों से Nitrazepam Tablets IP NitrosunR कुल 896 नग जप्त किया गया था। थाना सिविल लाईन ने धारा 21, 22 नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसी तरह 22.10.24 को नशे की सामग्री के साथ सृष्टि कुर्रे को गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से कुल 150 नग BUPRENORPHINE injection, REXOGESIC Ampoules जप्त किया गया था। दोनो प्रकरणो के आरोपियो से पुछताछ की गई तो पता चला कि नशे की सामग्री Ampoules व Tablet रायपुर निवासी विक्रान्त सरकार व रविशंकर मरकाम से आर्डर कर पार्सल के माध्यम से मंगाते थे। इसके बाद दोनों की तलाश शुरू हुई तो मुखबीर और टेक्निकल साक्ष्यो से जानकारी मिली कि। दोनो आरोपी नशीली इंजेक्शन और टेबलेट छोडने बिलासपुर आ रहे है। सूचना पर रेड कार्यवाही की गई। विक्रान्त सरकार और उसके साथी रविशंकर मरकाम को टाटा इलेक्ट्रिक चारपहिया वाहन सहित दबोच लिया गया। टाटा पंच की तलाश लेने पर Tablet कुल 2150 नग किमत करीब 11 लाख रू और Ampoules कुल 23648 नग किमत करीब 20 लाख रू को जप्त किया गया। पुलिस ने आरोपियों से एक टाटा पंच इलेक्ट्राॅनिक कार किमती करीब 10 लाख रू तथा 02 नग मोबाईल फोन भी जप्त किया है। आरोपी विक्रान्त सरकार व रविषंकर मरकाम को थाना सिविल लाईन के अपराध क्रमांक 1004/24 धारा 21, 22 नारकोटिक्स में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। आरोपिगणो से नशे की सामग्री के संबंध में पुछताछ की जा रही है। प्रकरण की विवेचना दौरान गिरफ्तार आरोपीयो एवं संलिप्त लोगो के संबंध में फाइनेंशियल इन्वेस्टीगेषन कर नशे के कारोबार से अवैध रूप से अर्जित संपत्ति की जानकारी भी एकत्र की जा रही है। नशे के कारोबार में संलिप्त अन्य लोगो की जानकारी एकत्र कर उनके विरूद्ध भी एण्ड-टु-एण्ड कार्यवाही की जावेगी।

जप्त सामग्री :- टैबलेट कुल 23648 नग किमती करीब 20 लाख रू
एम्पुल2150 नग किमती करीब 11 लाख रू।
एक टाटा पंच इलेक्ट्राॅनिक कार किमती करीब 10 लाख रू।
एक आईफोन व 02 अन्य एण्ड्रायड फोन किमती करीब 1.5 लाख रू।
जप्तषुदा सामग्री कुल किमती करीब 42 लाख रू

00 गिरफ्तार आरोपी :-
01. कल्पना कुर्रे उर्फ बिन्दु पति आकाश कुर्रे उम्र 19 साल निवासी मिनीबस्ती थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
02. सृष्टि कुर्रे उर्फ मोटी पिता स्व. छन्नु लाल कुर्रे उम्र 18 साल निवासी मिनीबस्ती थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
03. गोदावरी कुर्रे उर्फ गिन्नी पति स्व. छन्नु लाल कुर्रे उम्र 40 साल निवासी मिनीबस्ती थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
04. विक्रान्त सरकार पिता कपील सरकार उम्र 30 साल निवासी मकान न. 124 माना कैेम्प रायपुर थाना माना कैम्प जिला रायपुर (छ.ग.)।
05. रविशंकर मरकाम पिता संतराम मरकाम उम्र 30 साल निवासी विवेकानन्द नगर माना कैम्प थाना माना कैम्प जिला रायपुर (छ.ग.)।
06. विधि से संघर्षरत बालक 17 वर्ष।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *