बिलासपुर। सिम्स में कुर्सी को लेकर घमासान मचा हुआ है। डिन की कुर्सी में बैठने के लिए जबरदस्त उठापटक चल रही है। कोर्ट से स्टे लेकर लौटे डॉ सहारे आज ऑफिस पहुंचे तो ताला लटक रहा था। पता चला डॉ अर्चना सिंह ताला लगाकर गायब हो गई है।
स्वास्थ विभाग की ट्रांसफर सूची जारी होने के बाद से ही सिम्स में कुर्सी दौड़ शुरू हो गई है। पहले डॉ कमल किशोर सहारे को हटाकर कर डॉ बेन को डिन बनाया गया। डॉ बेन मुश्किल से 48 घंटे भी उस कुर्सी पर नहीं बैठ पाए थे कि स्वास्थ्य विभाग से एक नया ट्रांसफर ऑर्डर जारी हुआ जिसमें डॉ रमणेश मूर्ति को सिम्स का नया डिन बना दिया गया। आदेश आते ही डॉ मूर्ति डिन के पद पर ज्वाइनिंग कर ली। लेकिन दो दिन के बाद छुट्टी पर चले गए और डॉ अर्चना सिंह को प्रभार दे दिया। डॉ अर्चना सिंह पिछले 8 – 10 दिन से प्रभारी डिन के पद पर काम कर रही थी इसी बीच डॉ कमल किशोर सहारे कोर्ट से स्टे लेकर वापस आ गए। गुरुवार को उन्होंने ज्वाइनिंग भी दे दी। डॉ अर्चना सिंह ने डॉ सहारे को कुर्सी नहीं दी तो वे बाजू में कुर्सी लगाकर बैठ गए। इसके बाद डॉ सहारे शुक्रवार को ऑफिस पहुंचे तो डिन ऑफिस में ताला लटक रहा था। जब पूछताछ हुई तो पता चला कि ऑफिस की चाबी डॉ अर्चना सिंह के पास है। घंटो इंतजार के बाद जब ऑफिस का ताला नहीं खुला तो आसपास के चेंबर में बैठकर अपना काम किया। लेकिन देर शाम तक डॉ अर्चना सिंह ऑफिस नहीं पहुंची।
Author Profile

Latest entries
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
