बिलासपुर। पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए आरक्षण की कार्यवाही कल 8 जनवरी 2025 को होगी। जिला कार्यालय बिलासपुर के मंथन सभाकक्ष और जनपद पंचायतों के सभाकक्ष में आरक्षण के लिए लाटरी निकली जाएगी। दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में जिला पंचायत सदस्यों और जनपद पंचायतों के अध्यक्षों के आरक्षण की कार्यवाही शुरू होगी। जबकि सभी जनपद पंचायतों के सभाकक्ष में सवेरे साढ़े 10 बजे से जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और पंच के लिए आरक्षण किया जायेगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने आरक्षण की कार्यवाही संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति करते हुए विगत 3 तारीख को आम सूचना जारी कर दी है। जिला स्तर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्यों के आरक्षण की कार्यवाही संपन्न कराने के लिए अपर कलेक्टर शिवकुमार बनर्जी को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलासपुर पीयूष तिवारी, उप संचालक पंचायत श्रीमती शिवानी सिंह एवं जिला अंकेक्षक एके धिरही उन्हें सहयोग करेंगे। इसी प्रकार सभी SDM को अपने अनुविभाग में आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए प्रभारी अधिकारी बनाये गये है। संबंधित तहसीलदार एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उन्हें इस कार्य में सहयोग करेंगे। जनपद पंचायत कार्यालय, बिल्हा, मस्तुरी, कोटा एवं तखतपुर में 8 जनवरी को सवेरे 10.30 बजे से आरक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी। जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों का नियमानुसार आरक्षण किया जायेगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं इन सभी वर्गों में महिलाओं के लिए पद आरक्षित किए जाएंगे। आपको बता दे जनवरी के समाप्त होते ही जिला पंचायत और जनपद पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसके पहले चुनाव संपन्न कराना जरूरी है। तय समय में निर्वाचित बॉडी चुनाव जीतकर नहीं आ पाएंगे तो यहां भी प्रशासनिक अधिकारियों को प्रशासक बनाकर बैठाया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 29, 2026इनामी नक्सली कमांडर ढेर, पांच लाख था इनाम, अब नक्सलियों के लिए बचा है दो दिन का समय
शिवरीनारायणMarch 28, 2026युवोजल-उत्सव का साप्ताहिक अभियान सफलतापूर्वक संपन्न, सोनाखान के युवाओं ने संभाली जल संरक्षण की जिम्मेदारी
बिलासपुरMarch 28, 2026रिसार्ट का मैनेजर पकवा रहा था चीतल का मांस, 6 गिरफ्तार, चीतल के मांस के लिए चर्चित है रिसॉर्ट
बिलासपुरMarch 28, 2026अब पेट्रोल-डीजल पर निगरानी, अनावश्यक वितरण पर लगी रोक, केवल वाहनों को ही मिलेगा
