मुंगेली। जिले के बरेला में हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसे पुलिस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर में भर्ती किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सोल्ड स्प्लेंडर मोटरसाइकिल में बरेला निवासी युवक नरेंद्र ध्रुव 25 वर्ष निवासी तखतपुर वार्ड क्रमांक 1 अपने साथी बरेला निवासी राजा धुरी के साथ कहीं जा रहा था। दोनो युवक आलोक दाल मिल के पास पहुंचे थे तभी उन्हें अज्ञात भारी वाहन ने टक्कर मार दिया, इससे दोनो दूर जा छिटके। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण नरेंद्र ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि राजा धुरी भी गभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राजा धुरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर होने के कारण बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया है। करही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
