बिलासपुर। सीपत के बाजार चौक में गुण्डा गर्दी कर मारपीट और तोडफोड करने वाले 06 आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीबी आरोपियों की गुंडागर्दी से आम जनता में भय का माहौल था।
मिली जानकारी के अनुसार बाजार पारा निवासी विनोद कुमार सूरज पिता स्व अमेलाल सूर्यवंशी ने सीपत थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 13.01.2025 के सोमवार की रात 10.00 बजे खाना खाकर सो रहा था। तभी अचानक घर के पास गली माहल्ले के कई लड़कों ने पुरानी रंजीश को लेकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगे। सभी एक राय होकर हाथ में रखे लाठी, डंडा, ईंट, पत्थर लेकर घर के अंदर घुस गए। दरवाजा अंदर से बंद कर जान से मारने की धमकी देते हुये इंट पत्थर से फेंकर कर मारने लगे। इस प्राणघातक हमले में उनके हाथ की कोहनी में चोंट लगी है। उनके घर में रखे स्कूटी क्रमांक सीजी 10 बीजी 8872, मोटर पंप, बीजली के मीटर को तोडफोड किया है। युवक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा- 191(2), 191(3), 296, 115(2), 351(2), 324(2), 331(6) बीएनएस, 139 विद्युत अधि. के तहत् अपराध पंजीबध्द कर मामले को विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी ने मामले की गम्भीरता को देखते हुये घटना की जानकारी विरष्ठ अधिकारियों को दी। उनके दिशा निर्देश पर सीपत पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
00 गिरफ्तार आरोपी का नाम
1. विकास वर्मा पिता पिता रमेश वर्मा उम्र 26 वर्ष
2. आशीष साहू उर्फ चिंटू पिता शिव कुमार साहू उम्र 18 वर्ष
3. निकेश वर्मा पिता रमेश वर्मा उम्र 18 वर्ष
4. प्रकाश वर्मा उर्फ पांगन वर्मा पिता रमेश वर्मा उम्र 23 वर्ष
5. रोशन खरे पिता गांधीराम खरे उम्र 19 वर्ष
6. यश खरे पिता नंद खरे उम्र 20 वर्ष सभी साकिनान ग्राम सीपत थाना सीपत बिलासपुर ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 16, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जप्त, रात में चोरी करके ले जा रहे थे रेत और गिट्टी
UncategorizedOctober 16, 2026वन विभाग ने पकड़ा सागौन का सीलपट, पेड़ किस जंगल से कटा बताएंगे वन विभाग के अधिकारी ?
बिलासपुरOctober 15, 2026सड़क हादसा : पूर्व मंत्री के भाई समेत 3 की मौत, मॉर्निंग वॉक में निकले थे तीनों
बिलासपुरOctober 15, 2026बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा
