बिलासपुर। कोटा पुलिस अवैध वसूली करने और डराने धमकाने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक आरक्षक भी शामिल है। जो अपने आपको क्राइम ब्रांच का आरक्षक बताकर फर्जी केस में फंसा देने की धमकी देता है।
मिली जानकारी के अनुसार करगी खुर्द कोटा निवासी अभिषेक सिंह ने कोटा थाने में आकर लिखित शिकायत किया कि दूसरे जिले का एक आरक्षक अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर डरा धमका रहे है। किसी अपराध में फंसा देने की धमकी देकर अवैध उगाही कर रहे है। उनसे भी वसूली किया गया है। आरक्षक के साथ अन्य लोगों के साथ पुलिस लाइन में पहले हायर व्हीकल का ड्राइवर रह चुका युवक भी शामिल है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर कोटा पुलिस ने थाने में अपराध क्रमांक 169/26 धारा 308(7), 319(2), 296, 170, 3(5) के तहत दर्ज किया गया। मामले की जानकारी SSP रजनेश सिंह को दी गई। उन्होंने तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इसके बाद कोटा पुलिस सक्रिय हुई और प्रकरण में शामिल 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। शेष आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम रवाना कर दी गई है अग्रिम कार्यवाही जारी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
बिलासपुरSeptember 6, 2026बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सिरगिट्टी में मिले 23 बांग्लादेशी, सबको भेजा गया डिटेंशन सेंटर, देखें सूची…
बिलासपुरSeptember 5, 2026बेलतरा में कल गूंजेगा तीजा तिहार का उल्लास, मातृशक्ति के सम्मान में होगा भव्य समारोह, मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल
