शहर से लेकर गांव तक चप्पे चप्पे में पुलिस तैनात, 128 गुंडा – बदमाशों को किया गया गिरफ्तार

बिलासपुर। होली पर शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस चाक चौबंद व्यवस्था की है। बुधवार को होली खेलते समय शहर के चप्पे चप्पे में पुलिस तैनात किया गया है। 128 गुंडा बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

शहर के सभी चौक चौराहों पर चेकिंग प्वाइंट लगाए गए हैं। हर प्वाइंट पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल एवं अधिकारी तैनात है।  इसके अलावा 78 पेट्रोलिंग वाहन लगाया गया है। प्रत्येक आहान में एक एक अधिकारी के साथ 6-6 जवान लगाए गए है। साथ ही करीब 37 बाइक पेट्रोलिंग रहेगी, जिसमें 2-2 जवान रहेंगे। पुलिस के सभी जवान मुस्तैदी के साथ काम कर रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, प्रशिक्षु IPS और सभी अधिकारियों ने कल सभी प्वाइंट को रात्रि 02 बजे तक चेक किया तब होलिका दहन चल रहा था, और सभी जगह खैरियत है।

साथ ही होली पर्व के मद्देनजर व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
▪️ 128 आदतन निगरानी/गुंडा बदमाशों को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
▪️ 337 व्यक्तियों को बाउंड ओवर की कार्यवाही किया गया है।
▪️ अवैध हथियार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई है।
▪️ 128 आदतन निगरानी/गुंडा बदमाश – धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार किया गया है।
▪️ 36 आदतन अपराधी – धारा 129 BNSS के तहत सदा आचरण हेतु प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।
▪️ 337 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 126, 135 BNSS के तहत बाउंड ओवर
▪️ 19 संदिग्ध व्यक्तियों पर धारा 128 BNSS के तहत कार्यवाही
▪️ 22 आरोपियों पर धारा 25, 27 Arms Act के तहत गिरफ्तारी
▪️ 64 प्रकरण – आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब पर कार्यवाही
00 बिलासपुर पुलिस की अपील :
बिलासपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि होली पर्व सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, हुड़दंग या कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *