बिलासपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 जनवरी को गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय के 11 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति का मिनट टू मिनट दौरा कार्यक्रम जारी किया गया है। समारोह में उनकी धर्मपत्नी डॉ. श्रीमती सुदेश धनखड़ भी शामिल होंगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 12.10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होंगे। दोपहर 2.00 बजे रायपुर एयरपोर्ट आएंगे। उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ दोपहर 2.10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर 2.50 बजे गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के समीप हेलीपेड पर पहुचेंगे। वे दोपहर 3.00 बजे से 4.00 बजे तक गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ 4.00 बजे गुरू घासीदास विश्वविद्यालय से हेलीपेड के लिए रवाना होंगे। वे 4.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। दीक्षांत समारोह में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यपाल रमेन डेका एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
