जांजगीर। जांजगीर जिला से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शातिर बदमाशों ने शराब दुकान में कैश कलेक्शन करने पहुंची वैन से 60 लाख रूपये की लूट कर फरार हो गये है। लूट के पहले लुटेरों ने वैन के बाहर तैनात गार्ड को बदमाशों ने गोली मारी उसके बाद कैश लेकर फरार हो गये। गार्ड के पैर में गोली लगी है।
मिली जानकारी के अनुसार लूट की ये वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खोखरा देशी शराब भट्टी का है। शराब दुकान से कैश कलेक्शन करने वाली टीम आज शाम के वक्त खोखरा शराब दुकान पहुंची हुई थी। बोलेरों में सवार कलेक्शन टीम के साथ हथियार बंद गार्ड भी तैनात थे। क्षेत्र की अलग-अलग शराब दुकानों से करीब 60 लाख रूपये का कलेक्शन करने के बाद टीम खोखरा शराब दुकान में कैश कलेक्शन करने के लिए रुकी हुई थी। कलेक्शन टीम शराब दुकान के अंदर कैश कलेक्टर कर रही थी। तभी बाइक में सवार होकर दो बदमाश मौके पर पहुंचे और बोलेरों जीप के पास तैनात गार्ड पर फायरिंग कर दी। इस घटना में गार्ड के पैर पर गोली लगने से वह मौके पर ही गिर गया। जिसके बाद लुटेरों बोलेरो जीप में रखे कैश से भरी बैग लेकर फरार हो गये। उधर दिनदहाड़े हुए लूट की इस वारदात के बाद हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस को लूट की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही आनन फानन में पुलिस अधिकारियों ने जिले में नाकेबंदी कर दी है। अलग-अलग प्वाइंट पर चेकिंग टीम को तैनात कर दिया गया है। पुलिस की टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि लूटेरों की पहचान कर उन तक पहुंचा जा सके। शराब दुकान से कलेक्शन करने वाली टीम ने पुलिस को करीब 60 लाख रूपये की लूट की जानकारी दी है। पुलिस ने घायल गार्ड को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस लुटेरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
