लोन दिलाने के नाम पर ठगी, महिला गिरफ्तार, आधा दर्जन से अधिक लोगों को बनाया शिकार

बिलासपुर। लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया है और लगभग दो लाख रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी की है।

ममाले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक – 19.03.25 को देवरीखुर्द की रहने वाली श्रीमती लता यादव ने तोरवा थाने में लिखित शिकायत किया कि बजरंग काम्पलेक्स तेलीपारा बिलासपुर स्थित फायनेंस कंपनी से श्रीमती फरहत सिंह के द्वारा 5,00000रू का लोन दुंगी कहकर प्रार्थिया से 22300रू ले लिया। लेकिन लोन नहीं दिया। इसी तरह महिला ने नरेन्द्र गेंदले, कलेश्वरी मरकाम, नागेश्वर मरकाम, संगीता भोरे समेत कई लोगों से रूपये लेकर प्रोडक्ट फायानेश करवा कर पैसे दिलाने के नाम पर करीबन 1,50,000 रू का ठगी किया है। लिखित शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली में धारा 318 (4), 316 ( 2 ) बीएनएस का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपिया के कार्यालय से दस्तावेज जप्त किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबद्रा (भा.पु.से.) को दी गई। उनके मार्गदर्शन में आरोपी महिला की पता साजी कर विनायक होम्स तारबाहर से हिरासत में लिया गया। पुछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी महिला को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज गया है। कार्यवाही पर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, सउनि कृष्ण कुमार यादव आर- नुरूल कादीर, गोकुल जांगडे, धिरेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा है।

नाम (1) श्रीमती फरहत सिंह पति पिन्टू कुमार उर्म 48 वर्ष निवासी विनायक होम्स फ्लैट नं.- 102 थाना तारबाहर जिला बिलासपुर छ.ग.

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *