बिलासपुर। बस स्टैंड स्थित शराब दुकान में ग्राहकों के पाकेट में हाथ साफ करने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ लिया है। गिरोह में एक नाबालिग भी शामिल है। यहां की शराब दुकान में लंबे समय से पाकेटमारी हो रही थी।
शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित शराब दुकान में लंबे समय से शराब प्रेमियों के पॉकेट पर हाथ साफ करने वाले पाकिटमार गिरोह को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इस बात की शिकायत और चर्चा लंबे समय से हो रही थी कि पुराना बस स्टैंड स्थित शराब दुकान में जरूर कोई ना कोई पाकिट मार गिरोह सक्रिय है। जो वहां शराब खरीदने के लिए जाने वाले लोगों की जेब पर हाथ साफ कर रहा है। 26 दिसंबर की रात को यहां फिर से पाकिटमारी की शिकायत होने पर सक्रिय हुई तारबाहर पुलिस को लोगों की जेबों पर हाथ साफ करने वाले एक नाबालिक समेत कुल 6 पाकिटमारों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने जिन 6 लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें समारू साहू पिता सुरेश साहू चिंगराजपारा थाना सरकंडा बिलासपुर, अमन विश्वकर्मा उर्फ 10 टेंगना पिता भुवन विश्वकर्मा, प्रहलाद केवट पिता मंगलू केवट चांटीडीह सब्जी मंडी के पास, दीपक सारथी पिता सीताराम सारथी चिंगराजपारा और मोहम्मद शाहरुख पिता मोहम्मद सलीम चांटीडीह तथा एक नाबालिग बालक शामिल है। पुलिस की इस कार्यवाही से पुराना बस स्टैंड समेत शहर की तमाम शराब दुकानों में शराब खरीदने के लिए जाने वाले मध्य प्रेमियों को काफी राहत महसूस हो रही है। दरअसल इन सभी शराब दुकानों में भीड़ का फायदा उठाकर सक्रिय पॉकेटमार लंबे समय से लोगों की जेबों पर हाथ साफ कर रहे थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
