बिलासपुर। रतनपुर के महामाया मंदिर परिसर के कुंड में 23 कछुओं की मौत ने पूरे ट्रस्ट को कटघरे में खड़ा कर दिया है। क्योंकि ट्रस्ट के आदेश पर ही ठेकेदार ने कुंड में जाल डाला और मछली बेचकर पैसे ट्रस्ट को दिए। अब जो बात सामने आई है उससे स्पष्ट है कि ठेकेदार कछुओं की तस्करी करने की तैयारी में था। इससे उसे बड़ी राशि मिल सकती थी।
नवरात्रि के पहले दिन से कुंड के अंदर जाल में मरे हुए 23 कछुओं को लेकर बवाल मचा हुआ है। रतनपुर के नागरिक भी आंदोलित है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने भी संज्ञान ले लिया है और केवल पुजारी को आरोपी बनाए जाने पर सवाल खड़े किए है। हाईकोर्ट का सवाल खड़ा करना भी लाजमी है क्योंकि कुंड में जाल ट्रस्ट के कहने पर ही डाला गया था। जाल डालने के बाद जो मछली फंसी उसे बाजार में बेचकर ठेकेदार आनंद जायसवाल ने अपना फ्राफिट निकालकर ट्रस्ट में जमा किया। लेकिन जाल में कछुए भी फंसे थे वो भी एक दो नहीं बल्कि दो दर्जन से ज्यादा। जाल में फंसे सभी कछुए दुर्लभ प्रजाति के थे लिहाजा उसे ओपन मार्केट में नहीं बेचा जा सकता था। यदि बिकता तो ठेकेदार कब का बेच चुका होता। लिहाजा ठेकेदार को इसकी तस्करी में बड़ा लाभ नजर आया। यही कारण है ठेकेदार ने जाल के अंदर ही सभी कछुओं को रहने दिया और ग्राहक की तलाश करने लगा। ठेकेदार को लगा कि पानी के अंदर रहने से कछुए मरेंगे नहीं। लेकिन ठेकेदार को इस बात का एहसास नहीं था कि इतने सारे कछुओं को एक साथ जाल के अंदर रखने से वो मर सकते है। ठेकेदार कछुओं को बेचने के लिए ग्राहक तलाशता उसके पहले ही कुंड से बदबू आने लगी और बवाल मच गया। आनन फानन में वन विभाग को इसकी सूचना दी गई और मामला बाहर न जाए इसका पूरा प्रयास किया गया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बवाल मचने के बाद किसी एक व्यक्ति के ऊपर दोष देकर ट्रस्ट के बाकी सदस्य निर्दोष निकलना चाहते थे। लेकिन अब हाईकोर्ट के संज्ञान में लेने के बाद ट्रस्ट के अध्यक्ष समेत सभी सदस्यों और सेवादारों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। माना जा रहा है कि हाईकोर्ट के संज्ञान में लेने के बाद सभी के खिलाफ जुर्म दर्ज हो सकता है और सभी को दुर्लभ कछुओं का शिकार करने के आरोप में जेल की हवा खानी पड़ सकती है। आपको बता दे नवरात्रि के एक दिन पहले मंदिर परिसर के एक कुंड के अंदर एक जाल में 23 कछुए मरे हुए मिले थे। इसके बाद मामला तुल पकड़ लिया था।
Author Profile

Latest entries
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
