बिलासपुर। जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक में आज केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के दो दो प्रतिनिधि शामिल हुए थे। बाद में पता चला कि एक प्रतिनिधि फर्जी है और मंत्री के PA नितेश साहू ने उसे बैठक में शामिल होने के लिए भेजा था। हालांकि बाद में जिला पंचायत CEO ने उसे बैठक से बाहर निकाल दिया।
कई बार नेताओं की शराफत उसकी कमजोरी साबित हो जाती है। यह बात केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पर फिट बैठ रही है। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि तोखन साहू बेहद सौम्य, शालीन और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी है। उनका कार्यालय हर आम और खास के लिए खुला हुआ है। लेकिन उसके इर्द गिर्द रहने वाले इसका भरपूर फायदा उठा रहे है। कुछ भूमाफिया पूरे समय उनके आसपास नजर आते है। कुछ तो जातिगत समीकरण के चलते उनके स्टाफ में घुस गए है। उनमें से एक नाम है नितेश साहू का जो मंत्री के PA बन गए है। बकायदा इनका वेतन भत्ता भी बनता है। PA बनने के बाद से उनकी ढेरों किस्से कहानियां राजनीति के गलियारों सुर्खियां बटोर रहा है। लेकिन सबूत के अभाव में उनका जिक्र करना उचित नहीं है। ताजा मामला Democrecy.in के हाथ लगी है जिसमें पता चला है कि नितेश साहू ने अपना पर्सनल और मंत्री के पेरलल स्टाफ बना रखा है। जिनकी धमक हर सरकारी विभाग में है। शुक्रवार को उसने अपने एक खास चेले मोहनीश कौशिक को जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक में भेज दिया। मोहनीश एक गांव में पंच है और उसने अपना परिचय केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के प्रतिनिधि रूप में दिया। बैठक में पूरे ठसन के साथ न केवल शामिल हुआ बल्कि अधिकारियों से सवाल जवाब भी किया। जबकि इसी बैठक में तोखन साहू के प्रतिनिधि के रूप में शिव साहू भी बैठे थे। जब इस बात को लेकर खुसुर फुसुर हुई तो मामला खुल गया और सवाल उठने लगी कि एक जन प्रतिनिधि के दो प्रतिनिधि बैठक में कैसे शामिल हो सकते है ? बात मीडिया तक पहुंची तब तक मोहनीश कौशिक बैठक से बाहर निकाले जा चुके थे। बाहर मीडिया के लोगों ने उससे पूछा कि किस हैसियत से और किसके कहने पर वे बैठक में शामिल हुए थे। उसका जवाब था कि उसे नितेश साहू ने जिला पंचायत के काम को समझने के लिए भेजा था और उन्हीं के कहने पर वे बैठक में शामिल हुए थे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 7, 2026पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच की कमान फिर संभालेंगे प्रवीण झा, सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष, सुधीर झा बने पुनः सचिव
बिलासपुरJune 7, 2026विश्व पर्यावरण दिवस पर “साहित्य समाज एवं कला साधकों का हुआ सम्मान”, “पर्यावरण संरक्षण हम सभी का दायित्व”: डाॅ बेहार
बिलासपुरJune 7, 2026ज्वैलरी पार्क की सौगात से उत्साहित है सराफा कारोबारी, 28 जून को बिलासपुर में होगा महा सम्मेलन…!, जुटेंगे देशभर के दिग्गज
बिलासपुरJune 6, 2026उप मुख्यमंत्री भड़के, कहा – टिम बढ़ाकर एहसान नहीं करोगे…, वर्किंग प्लान बनाने का कोई मतलब है ?
