बिलासपुर। जोन क्रमांक 2 तिफरा के कार्यालय में औचक निरीक्षण के लिए सोमवार की सुबह महापौर रामशरण यादव पहुँचे इस दौराना कुछ अधिकारी कर्मचारी नदारद मिले जिसके बाद महापौर ने कार्यालय का निरीक्षण करते हुए साफ- सफाई का मुआयना किया और जोन कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक ली। महापौर ने कहा कि जोन क्षेत्र में आने वाले वार्डों के पार्षदों से लगातार शिकायत मिल रही है कि उनके द्बारा की जा रही शिकायतों का निराकरण नहीं किया जाता। जिसके कारण वार्डवासियों की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। इसपर महापौर द्बारा जोन कमिश्नर एंव संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का तत्काल निराकरण करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी कर्मचारी समय पर कार्यालय आवे। इस दौराना पार्षद गायत्री लक्ष्मी साहू, श्रीमती सीमा संजय सिंह, श्रीमती अनिता श्याम कार्तिक वर्मा, श्याम लाल बंजारे, एमआईसी सदस्य पुष्पेंद्र साहू, नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी, सुरज सिंह मरकाम, राजेश शुक्ला, जोन कमिश्नर राजेश गुप्ता, साहायक अभियंता अनुप सोनी, उप अभियंता चंद्रशेखर साहू,उप अभियंता रश्मि देवांगन,उप अभियंता राकेश साहू, राजस्व निरीक्षक रुपा सोनी, सहायक राजस्व निरीक्षण राजेश मिश्रा, सुरेश तिवारी, भोजराज नायडू सहित जोन के सभी अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहें। 0 *पूर्व पार्षद स्वर्गीय एल.एन राव के निवास पहुँच महापौर ने श्रद्धा सुमन अर्पित की* वरिष्ठ कांग्रेसी पूर्व पार्षद स्वर्गीय एल.एन राव साहब के प्रथम पुण्यतिथि पर उनके निवास स्थान पर बिलासपुर महापौर श्री रामशरण यादव जी ने उनके श्री चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर व उनके परिजनों से मुलाकात की उनके साथ अशोक भंडारी, बाटू सिंह ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित की। *0 कांग्रेस स्थापना दिवस पर महापौर ने मदर टेरेसा आश्रम में बांटे फल और कंबल* कांग्रेस पार्टी के 136 वाँ स्थापना दिवस के मौके पर महापौर रामशरण यादव और सभापति शेख नजीरुद्दीन मंगला स्थित मदर टेरेसा आश्रम पहंुचे जहां शाल, कम्बल व फल का वितरण कर कांग्रेस पार्टी के 136 वां स्थापना दिवस मनाया। उनके साथ पार्षद श्याम पटेल, पार्षद सुरेश टंडन, अशोक भंडारी, दिलीप कक्कड, बाटू सिंह भरत जुरयानी भी मौजूद रहें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 5, 2026बिलासपुर का सट्टा किंग 4 साथियों के साथ गिरफतार, कई साल से खिला रहे है सट्टा, 50 हजार नगद जप्त
UncategorizedJuly 4, 2026बर्थ डे पार्टी में छलके जाम, फिर हुआ विवाद और हो गई हत्या, आरोपी हो गया है फरार
बिलासपुरJuly 3, 2026मां ने छोटे बेटे के साथ मिलकर बड़े बेटे की कर दी हत्या, पहले गला घोंटा, फिर कीटनाशक पिलाया, इसके बाद फांसी पर लटका दिया
बिलासपुरJuly 3, 2026छात्रा ने की प्रोफेसर की कुटाई, मंगेतर के साथ पहुंची थी कालेज, कारण जानकर रह जाएंगे दंग …
