बैंक अधिकारी बनकर 27 लाख रुपए की ठगी, KYC के नाम पर ली खातों की जानकारी, फिर कर दिया कांड…, 3 गिरफ्तार

बिलासपुर। पुलिस ने उड़ीसा से 3 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी KYC अपडेट कराने के नाम पर खाते की जानकारी ले27 लाख रुपए की ठगी की है। आरोपियों के खाते की जानकारी लेकर 27 लाख रुपए का लोन ले लिया।

सकरी निवासी जॉनसंन एक्का ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि एक आदमी अपने आप को बैंक अधिकारी बताकर उसे फोन किया और बैंक अकाउंट अपडेट कराने के लिए कहा। फोन करने वाले ने अपनी बातों में उलझाकर उसे ऑनलाईन KYC करने की प्रक्रिया बताया। प्रक्रिया पूरा करते ही उससे खातों की जानकारी ली और ओटीपी मांग लिया। OTP ट्रांसफर करते ही उसके बैंक खाते से लोन लेकर कुल 26,74,701/- रूपये की ठगी कर ली। लिखित शिकायत के आधार पर थाना सकरी जिला बिलासपुर में नंबरी अपराध क्रमांक 936/2024 धारा 318(4), बीएनएस के तहत दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आगे की विवेचना के लिए IG बिलासपुर रेंज के आदेश पर केश डायरी थाना रेंज साइबर बिलासपुर के सुपुर्द किया गया। मामले की विवेचना दौरान प्रार्थी के बैंक खाता, बैंक स्टेटमेंट तथा सायबर अपराध पोर्टल में किये रिपोर्ट का ए.टी.आर. रिपोर्ट के आधार पर खाता धारको एवं मोबाईल धारकों के संबंध में जानकारी प्राप्त किया गया। इसके बाद ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए उपयोग किये बैंक खातों को चिन्हांकित किया गया। बैंक खाता धारकों की जानकारी, ऑनलाईन ट्रांजेक्शन और घटना से संबधित तकनीकी जानकारी लेने के बाद पता चला कि आरोपी उड़ीसा प्रांत के निवासी है। वरिश्ठ अधिकारियों से अनुमति लेकर विशेष टीम उड़ीसा रवाना किया गया। यहां नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अपनी टीम के साथ संदेही खाता धारक क्र्रुश्णा लूहा पिता बिबाना लुहा उम्र 42 वर्ष निवासी दीपापल्ली, थाना उलूंडा, जिला सोनापुर उड़ीसा को स्टॉफ के सहयोग से पकड़ा गया। आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा था लेकिन स्थानीय पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर दबोच लिया गया। उलूडा थाना में लाकर पूछताछ किया गया तो अपने साथी गुलेख कुम्हार पिता लाला कुम्हार उम्र 40 वर्ष निवासी दीपापल्ली थाना उलूंडा और पंकज कुमार खैतान पिता जगदीष प्रसाद खैतान उम्र 44 वर्ष विवेकानंदपल्ली रेल्वे कॉलोनी प्लांट साईट राउलकेला जिला सुंदरगढ़ उड़ीसा के साथ नालारोड़ राउलकेला एवं उसके अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी को बैंक खाता में ऑनलाईन KYC अपडेट कराने के नाम पर बैंकिंग जानकारी ली और बैंक खाते से अलग-अलग प्रकार का लोन लेकर लोन की राशि अपने खाता में हस्तांतरित करा लिया। रकम की ठगी कर उपयोग करना स्वीकार करने पर अलग-अलग मेमोरण्डम कथन लिया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 61(2), 317(5), 111(4), 323 बीएनएस का पाये जाने पर प्रकरण में धारा 61(2), 317(5), 111(4), 323 बीएनएस आरोपियों के विरूद्ध जोडी गई। आरोपीगण कृष्णा लूहा पिता बिबाना लुहा उम्र 42 वर्श निवासी दीपापल्ली थाना उलूंडा जिला सोनेपुर उड़ीसा और गुलेख कुम्हार पिता लाला कुम्हार उम्र 40 वर्श निवासी दीपापल्ली थाना उलूंडा जिला सोनेपुर उड़ीसा तथा पंकज कुमार खैतान पिता जगदिष प्रसाद खैतान उम्र 44 वर्श निवासी विवेकानंदपल्ली रेल्वे कॉलोनी प्लांट साईट राउलकेला जिला सुंदरगढ़ उड़ीसा के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबुत पाये जाने पर दिनांक 23.05.2025 को विधिवत् गिरफ्तार किया गया, आरोपियों का ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त बिलासपुर लाकर मान. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बिलासपुर के न्यायालय में पेष कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कराया गया है।उपरोक्त कार्यवाही में अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक (।ब्ब्न्) अनुज गुप्ता, सीएसपी सिविल लाईन निमितेश सिंह (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा प्रभारी रेंज साइबर थाना बिलासपुर निरीक्षक राजेष मिश्रा, निरीक्षक रविशंकर तिवारी, सहायक उप निरीक्षक सुरेश पाठक, आरक्षक चिरंजीव कुमार, एवं विजेन्द्र मरकाम का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपीगण :-
01. कृष्‍णा लूहा पिता बिबाना लुहा उम्र 42 वर्श निवासी दिपापल्ली थाना उलूंडा जिला सोनेपुर (उड़ीसा)
02. गुलेख कुम्हार पिता लाला कुम्हार उम्र 40 वर्श निवासी दिपापल्ली थाना उलूंडा जिला सोनेपुर (उड़ीसा)
03. पंकज कुमार खैतान पिता जगदिष प्रसाद खैतान उम्र 44 वर्श निवासी विवेकानंदपल्ली रेल्वे कॉलोनी प्लांट साईट राउलकेला जिला सुंदरगढ़ (उड़ीसा)

बिलासपुर पुलिस की अपील :-
साइबर ठग आये दिन नये नये तरीको के माध्यम से आम जनता से धोखाधड़ी करने का प्रयास करते है –
 अपना बैंक खाता तथा मोबाईल सिम किसी दूसरे व्यक्ति को उपयोग हेतु ना दे, वह आपके बैंक खाता तथा मोबाईल सिम का उपयोग साइबर ठगी करने में कर सकता है, जिससे आपको कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है।
 शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देने वाले अनजान कॉल से सावधान रहें एवं किसी भी प्रकार के व्हाट्सएप ग्रुप में न जुडे़ और न ही किसी प्रकार की जानकारी साझा करें।
 कोई भी व्यक्ति अनजान नम्बर से अपने आप को कस्टम विभाग, पुलिस अधिकारी, सी.बी.आई. अथवा ई.डी. का अधिकारी बताकर बताकर ठगी करने का प्रयास करते है जिसमें पार्सल कैंसल हो गया है पार्सल में एटीएम कार्ड, ड्रग्स मिला है जिसे कस्टम विभाग द्वारा जप्त किया गया है कहकर ‘‘डिजीटल अरेस्ट’’ के नाम पर ठगी किया जा रहा है इस प्रकार के ठगी से सावधान रहे।
 पार्सल के नाम पर मोबाईल नंबर पर कॉल करने कहा जाता है जिससे कस्टमर का कॉल फारवर्ड एक्टिवेट हो जाता है और कॉल तथा मैसेज की जानकारी ठगों के पास चली जाती है तो इस प्रकार के कॉल से सावधान रहे।
 अनजान व्यक्ति जिसका नम्बर आपके मोबाईल पर सेव नही है उसके साथ कभी भी कोई निजी जानकारी, बैंकिग जानकारी, ओटीपी, आधार कार्ड, पैन कार्ड फोटो आदि शेयर न करे।
 अनजान वेबसाईट एवं अनाधिकृत एप डॉउनलोड या सर्च करने से बचे।
 कम परिश्रम से अधिक लाभ कमाने अथवा रकम दुगना करने का झांसा देने वाले व्यक्तियों से सावधान रहे।
 स्वयं की पहचान छुपाकर सोशल मिडीया फेसबुक, इन्स्टाग्राम, व्हाट्सएप इत्यादि के माध्यम से ईंटिमेट (अश्लील लाईव चैंट) करने से बचे।
 परीक्षा में अधिक अंको से पास करा देने की झांसा देने वाले व्यक्तियो खासकर +92 नम्बरो से होने वाले साइबर फ्रॉड की घटना घटित होने पर निम्न प्रकार से त्वरित रिपोर्ट दर्ज करा सकते है : –
तत्काल नजदीकी थाना में अपनी शिकायत दर्ज करें।
 हेल्पलाईन नम्बर 1930 पर सम्पर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते है।
 http://cybercrime.gov.in पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *