बिलासपुर। बिजली के खंभे से तारचोरी करने वाले चार आरोपियों को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियो के कब्जे से 04 बंडल बिजली तार और ओमनी कार जप्त किया गया है।आरेापियो के खिलाफ कई थानो में चोरी के मामले दर्ज है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि तिफरा सेक्टर डी मे सडक लाईट की सुविधा के लिये विधुत पोल खडी कर बिजली तार खीचकर लाईट लगाया गया था। वर्तमान मे पावर सप्लाई नही था। दिनांक 09-10/08/2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोरो ने 01 किमी लम्बा तार चोरी करके ले गए। चोरी हुए बिजली तार की कीमत 45000 रुपये है। सिरगिट्टी थाने में अज्ञात चोरो के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये उप.महा.निरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को जानकारी दी गई। उनके निर्देश दिये जाने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन एवं थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप.पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के दिशा निर्देश पर सिरगिटटी पुलिस ने जांच शुरू की। लगातार मुखबिर लगाकर तकनिकी साक्ष्य एंव संदेहियो से पुछताछ कर एवं पूर्व मे चोरी मे जेल गये आरोपियो से बारिकी से पुछताछ की गई। इसके बाद पर 01. नीतेश पण्डित पिता उमेश पण्डित उम्र 22 साल निवासी अमोरा थाना मुलमुला जिला बिलासपुर छ0ग0 02. राजेश राय (रात्रे) पिता लालाराम उम्र 32 साल निवासी ग्रमा मुरलीडीह थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा 03. विकास साण्डे पिता सुरेश साण्डे उम्र 22 साल निवासी ग्राम मुरलीडीह थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा 04. श्रीजीत जोशी पिता स्व. सूर्यकांत जोशी उम्र 30 साल निवासी विधुत नगर तिफरा वार्ड नंबर 08 थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग. को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर संदेहियों ने जुर्म करना स्वीकार कर लिया। आरोपियो के विरुद्ध थाना अकलतरा, मस्तुरी, मुलमुला, जांजगीर चांपा मे भी अपराध दर्ज होना पाया गया है। आरोपियो के कब्जे से 04 बंडल बिजली तार एंव घटना मे प्रयुक्त ओमनी कार क्रमांक सी जी 10 एफ.ए 2456 जप्त कर गिरफ्तार किया गया। इसके बाद न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।
नाम आरोपी :- 01. नीतेश पण्डित पिता उमेश पण्डित उम्र 22 साल निवासी अमोरा थाना मुलमुला जिला बिलासपुर छ0ग0
2. राजेश राय (रात्रे) पिता लालाराम उम्र 32 साल निवासी ग्रमा मुरलीडीह थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा
3. विकास साण्डे पिता सुरेश साण्डे उम्र 22 साल निवासी ग्राम मुरलीडीह थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा
4. श्रीजीत जोशी पिता स्व. सूर्यकांत जोशी उम्र 30 साल निवासी विधुत नगर तिफरा वार्ड नंबर 08 थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग.
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
