बिलासपुर। तीन पहले नाबालिग की हत्या के बाद मंगलवार को पुलिस ने रातभर धरपकड़ अभियान चलाया। रातभर चले अभियान में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यही नहीं इनके पास से चाकू, चापड़ और छुरी जप्त की गई है। एक व्यक्ति के पास से लगभग 6 लीटर शराब जप्त किया गया है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिनी बस्ती जरहाभाठा में मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक पुलिस ने अभियान चलाकर छापामार कार्रवाई की है। रात 12 बजे के बाद पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर एक एक घर में पुलिस ने दस्तक दी। इस अभियान के दौरान पुलिस की टीम ने पहले से चिन्हित संदिग्ध व्यक्तियों और स्थानों पर गहन तलाशी ली। लिए ने विशेष रूप से उन घरों को टार्गेट किया जहाँ से आपराधिक गतिविधियों और नशे के अवैध व्यापार की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। दर्जनभर से अधिक मकानों में जांच की गई। इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के घर से अवैध शराब जब्त की गई, जबकि तीन अन्य के पास से घातक हथियार चाकू और चापड़ बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इनमें से कई आरोपी पहले भी गंभीर अपराधों में संलिप्त रहे हैं। जिनमें डकैती, चाकूबाजी और हत्या का प्रयास जैसे संगीन अपराध शामिल है। इनमें से तीन आरोपियों पर आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत, एक आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत और पांच आरोपियों पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धाराओं 170, 126, 135(3) और 129 के तहत कार्यवाही की गई है। जप्ती में दो नग कत्ता, एक छुरी और 6.200 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब शामिल है। पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और संगठित अपराधों पर नियंत्रण करने के लिए की गई है।
00 गिरफ्तार किए गए 9 व्यक्ति
1. मुकेश उर्फ गोला पिता दरबारी लाल (28 वर्ष)
2. देव सिदार पिता स्व. राज सिदार (20 वर्ष)
3. दीपक बंजारे पिता स्व. कृष्णा बंजारे (28 वर्ष)
4. अभिषेक डिगे पिता स्व. होरीलाल (24 वर्ष)
5. स्वराज कुर्रे पिता स्व. छन्नु लाल (19 वर्ष)
6. सुभाष कुर्रे पिता स्व. छन्नु लाल (22 वर्ष)
7. संतोष यादव पिता स्व. नथूराम (44 वर्ष)
8. साहिल कर्डे पिता स्व. छन्नु लाल (18 वर्ष)
9. राजा सिंह ठाकुर पिता स्व. सुनील सिंह (23 वर्ष)
Author Profile

Latest entries
शिवरीनारायणFebruary 7, 2026चोरों का बड़ा गिरोह पकड़ाया, बोलेरो को एंबुलेंस बनाकर करते थे चोरी, ट्रांसफार्मर, कॉपर और एल्यूमीनियम तार जप्त
बिलासपुरFebruary 7, 2026पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दर्जनभर DJ वाहन समेत जप्त, पूरे शहर में चला अभियान
बिलासपुरFebruary 7, 2026ग्राम पंचायत में राखड़ डंपिंग, प्रशासन की खामोशी पर उठ रहे सवाल, ग्रामीणों की जान खतरे में
बिलासपुरFebruary 6, 2026सफाई का निरीक्षण करने निकले निगम कमिश्नर, नाली में खाद्य पदार्थ, होटल रेड डायमंड पर पांच हजार का जुर्माना
