बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एंव उप संचालक खनिज प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में 30 जुलाई को खनिज अमला बिलासपुर द्वारा रतनपुर, जोगीपुर, कोटा,बेलगहना, सोनपुरी, नगोई, खोगसरा, आमागोहन क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। जहाँ जोगीपुर क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध रूप से खनन कर परिवहन करते पाये गए 02 ट्रेक्टर वाहनों को जप्त कर पुलिस थाना रतनपुर की अभिरक्षा मे रखा गया है। आमागोहन क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध रूप से उत्खनन कर परिवहन करते पाये गए 03 ट्रेक्टर वाहनों को जप्त कर पुलिस चौकी बेलगहना की अभिरक्षा मे रखा गया है। नगोई क्षेत्र मे अज्ञात व्यक्ति द्वारा खनिज रेत की मात्रा लगभग 700 घनमीटर का अवैध रूप से भण्डारण किया जाना पाये जाने पर खनिज नियमों के तहत जप्त कर श्री निरंजन पैंकरा, सदस्य, जिला पंचायत के सुपुर्दगी मे दिया गया है।खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन,भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
बिलासपुरJuly 24, 2026धार्मिक यात्रा में गए व्यापारी के घर सेंधमारी, लाखों के गहने और नगदी पार
बिलासपुरJuly 22, 2026निष्क्रिय और डरपोक विधायक है अमर, न सदन में सवाल पूछता है न सड़क की लड़ाई लड़ता है – शैलेश
