बलौदाबाजार। जिले के पलारी ब्लॉक स्थित लछनपुर मिडिल स्कूल से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मध्यान्ह भोजन में बच्चों को कुत्ते का जूठा खाना परोसा गया है। इस मामले को लेकर जब बवाल मचा तो सातवीं और आठवीं के 78 बच्चों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया गया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मध्यान्ह भोजन की सब्जी खुले में रखी थी, जिसे एक आवारा कुत्ता खाने लगा। बच्चों ने इस पर आपत्ति जताते हुए स्कूल के शिक्षक को जानकारी दी। शिक्षक ने सब्जी परोसने से मना किया, बावजूद इसके सब्जी बच्चों को परोसी गई। बच्चों ने जब इस संबंध में घर पर परिजन को बताया तो बवाल मच गया। नाराज अभिभावक स्कूल पहुंच गए और विरोध किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए SDM, BEO और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी टीम के साथ स्कूल पहुंचे। पूछताछ के दौरान पता चला कि स्कूल में 250 बच्चे है जिनमें से 84 बच्चों ने सब्जी खाई है। जबकि केवल 78 बच्चों को ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी-रेबीज का टीका लगाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि स्कूल में मध्यान्ह भोजन की जिम्मेदारी जिन स्व सहायता समूहों के पास है, उनकी कार्यप्रणाली पहले भी कई बार सवालों के घेरे में रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
