बिलासपुर। देश के कोने-कोने से अपराधियों को पकड़कर लाने वाली पुलिस जिले के फरार आरोपियों को नही पकड़ पा रही है। यही कारण है कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पुरस्कार की घोषणा की है।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ.ग. के अपराध क्रमांक 135/2020, धारा 376(2)एन भादवि.6 पाक्सो एक्ट के प्रकरण में आरोपी अभय गेंदले पिता सतन गेंदले, निवासी ग्राम धौराभाठा थाना हिर्री के द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी घटना दिनांक से फरार हैं, जिनकी पतासाजी का हरसंभव प्रयास किया गया है किंतु फरार आरोपीगण का अब तक कोई पता नहीं चला है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा यह घोषणा की गई है कि इन फरार आरोपियों के बारे में कोई सूचना देगा तो उन्हें 5 हजार रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के दूरभाष क्रमांक 07752-223330 व मोबाईल नंबर 94791-93001, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर के दूरभाष क्रमांक 07752-222191 व मोबाईल नंबर 94791-93002, नगर पुलिस अधीक्षक, चकरभाठा के मोबाईल नंबर 99772-10786, पुलिस नियंत्रण कक्ष बिलासपुर के दूरभाष क्रमांक 07752-228504 व मोबाईल नंबर 94791-93099 तथा थाना प्रभारी हिर्री दूरभाष क्रमांक 07752-259388 व मोबाईल नंबर 94791-93042 पर संपर्क किया जा सकता है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
