बिलासपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल का कहना है कि विकास कार्य के पिछड़ने को जन प्रतिनिधि या अधिकारियों की नाकाबिलियत के नजर से नहीं देखना चाहिए। विकास कार्य को लेकर यह निगेटिव सोच है। काम समय पर नहीं होने के कई कारण होते है। सीवरेज का काम इसलिए नहीं हो रहा है क्योंकि सिटी कोतवाली के सामने पत्थर आ गया है। जब तक वहां पर ब्लास्ट नहीं किया जाएगा काम आगे नहीं बढ़ेगा। दरअसल उनके प्रेस कांफ्रेंस में Democrecy.in ने सवाल किया था कि जिले में बड़े बड़े प्रोजेक्ट आए और करोड़ो रुपए का बजट भी मिला लेकिन कोई भी काम समय पर पूरा नहीं हुआ। जो काम पूरा हुआ वह फेल भी हो गया… ये जन प्रतिनिधि की नाकाबिलियत है या काम कराने वाले अधिकारियों की नाकाबिलियत है ?
भाजपा कार्यालय बिलासपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता श्री अमर अग्रवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट बिलासपुर सहित पूरे प्रदेश के समग्र विकास को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि यह बजट “विकसित छत्तीसगढ़ 2045” के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी दस्तावेज है। श्री अग्रवाल ने कहा कि नक्सल प्रभावित एवं दूरस्थ क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देना समय की आवश्यकता है। उपेक्षा और वंचना की भावना को समाप्त कर प्रत्येक पंचायत तक विकास पहुंचाना ही सच्चे अर्थों में समावेशी विकास है। बजट में इस दिशा में ठोस पहल की गई है। औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 23 नए औद्योगिक पार्कों हेतु 250 करोड़ रुपये तथा लैंड बैंक निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रदेश की आर्थिक प्रगति को नई दिशा देगा। AI मिशन, उद्यमिता मिशन, पर्यटन मिशन, स्टार्टअप मिशन और खेल मिशन जैसे कार्यक्रम युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगे।
बिलासपुर के संदर्भ में उन्होंने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए विभिन्न स्थानों पर अंडरपास निर्माण, सड़क चौड़ीकरण तथा प्रमुख मार्गों के उन्नयन की स्वीकृति दी गई है। लगभग 32 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित बायपास मार्ग (सेधरी–बिलकोना–बैतरा–इंदिरा चौक–सिलपहरी–बोदरी) से शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होगा और ट्रैफिक व्यवस्था सुगम बनेगी। अरपा नदी के संपूर्ण विकास के लिए अरपा विकास प्राधिकरण को सशक्त किए जाने को उन्होंने सराहनीय कदम बताया। इससे नदी के पुनरुद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को गति मिलेगी। स्वास्थ्य क्षेत्र में रीजनल कैंसर इंस्टीट्यूट की स्थापना तथा सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल के लिए पीपीपी मॉडल पर पहल को उन्होंने ऐतिहासिक निर्णय बताया। साथ ही, बैराज, साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम एवं MSME ट्रेनिंग सेंटर जैसी लंबित परियोजनाओं को पूर्ण करने की दिशा में हो रही प्रगति को भी महत्वपूर्ण बताया।
अंत में अमर अग्रवाल ने कहा कि यह बजट विकास और सांस्कृतिक विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ने की सोच का परिचायक है। आने वाले समय में बिलासपुर और प्रदेश का स्वरूप और अधिक विकसित एवं सशक्त रूप में सामने आएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 17, 2026रतनपुर में डेढ़ करोड़ का गांजा जप्त, आरोपी गिरफ्तार, बुढ़ार का रहने वाला है तस्कर
बिलासपुरApril 17, 2026कांग्रेस नेता नागेंद्र राय का बेटा और भतीजा गिरफ्तार, पुलिस से झूमझटकी करने का है आरोप, गोली कांड में शामिल है पिता
बिलासपुरApril 16, 2026छत्तीसगढ़ स्वराज महिला मंच ने किया नारी शक्ति वंदन का स्वागत, 33 प्रतिशत आरक्षण के लिए प्रधानमंत्री का जताया आभार
बिलासपुरApril 16, 2026शिक्षा विभाग में 29 लाख का गबन, एक आरोपी गिरफ्तार, एक अभी भी फरार
