बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने बैंक में पॉकेटमारी करने वाले आदतन बदमाश को कबीरधाम से किया गिरफ्तार किया है। आरोपी दो किसानों को सहकारी बैंक में निशाना बनाया और जेब से 35 हजार निकालकर फरार हो गया था।
मिली जानकारी के अनुसार दिनाँक 03/03/2026 को रैनपुर (कर्रा) निवासी छतलाल कैवर्त व जूनाशहर रतनपुर निवासी कमलेश कुमार ने रतनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 02/03/2026 को जिला सहकारी बैंक शाखा रतनपुर गए थे। दोनों धान बिक्री का पैसा आने पर क्रमश: 18000 रूपये व 17000 रूपये निकालकर बैंक में थे। उसी समय इनके जेब में रखे नगदी रकम को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पाकेटमारी कर निकाल लिया। दोनो के रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध दर्ज किया गया। अज्ञात आरोपी की पतासाजी के दौरान बैंक व आसपास में सीसीटीव्ही फुटेज को खंगालकर संदेही के बारे में आसपास के लोगों से पुछताछ किया जा रहा था। पुछताछ के दौरान सीसीटीव्ही फुटेज में दिख रहे संदेही की पहचान पण्डरिया निवासी सुरेन्द्र संवरा के रूप में हुई। इसके बाद थाना प्रभारी रतनपुर निलेश पाण्डेय के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने टीम गठित कर पण्डरिया कबीरधाम रवाना किया। थाना रतनपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लेकर पुछताछ किया तो चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि 2000 रूपये को खर्च हो चुका है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 33000 रुपए बरामद कर आरोपी सुरेन्द्र संवरा को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेज दिया। कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, प्रउपुअ. आकाश चौधरी, सउनि नीलाकर सेठ, प्रआर बलदेव सिंह, आरक्षक धीरज कश्यप, कीर्ति पैकरा का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी –
1. सुरेन्द्र संवरा ऊर्फ सोमारू पिता पंचू संवरा उम्र 20 साल निवासी संवरा मोहल्ला पण्डरिया थाना पण्डरिया जिला कबीरधाम छ.ग.।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
बिलासपुरSeptember 6, 2026बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सिरगिट्टी में मिले 23 बांग्लादेशी, सबको भेजा गया डिटेंशन सेंटर, देखें सूची…
बिलासपुरSeptember 5, 2026बेलतरा में कल गूंजेगा तीजा तिहार का उल्लास, मातृशक्ति के सम्मान में होगा भव्य समारोह, मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल
