दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा नेता द्वारा अफीम की खेती करने का मामला सामने आया है। खेती का खुलासा होने के बाद हड़कंप मच गया है। फिलहाल भाजपा ने नेता को पार्टी से निलंबित कर दिया है। इधर भाजपा नेता के फार्म हाउस में लोगों अफ़ीम की खेती देखने पहुंच रहे है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी गए थे।
मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले के समोदा-झेंजरी गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार का लगभग डेढ़ सौ एकड़ का फार्म हाउस है। यह भाजपा के किसान मोर्चा से जुड़ा हुआ है। इसके 9 एकड़ में वे मक्के की खेती कर रहे है। इसी मक्के की खेती के बीच में डेढ़ एकड़ से अधिक जमीन पर अवैध अफीम की खेती की जा रही है। मामले का खुलासा होते ही हड़कंप मच गया है। बड़ी संख्या में लोग उनके फार्म हाउस में अफ़ीम की खेती देखने के लिए घुस रहे है। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो झूमाझटकी मच गई। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पिछले दिनों फार्म हाउस छापा मारकर आरोपी नेता को हिरासत में ले लिया है। हड़कंप मचने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी दलबल के साथ उनके फार्म हाउस पहुंच गए और उन्होंने भी अफ़ीम की खेती की अपनी आंखों से देखा। भूपेश बघेल का आरोप है कि भाजपा नेता का फार्महाउस करीब 150 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें चारागाह की भूमि भी शामिल है। आरोपी भाजपा नेता का सांसद, विधायक और कलेक्टर के साथ उठना बैठना है जिसके चलते प्रशासन की कार्रवाई नहीं हो रही है। बघेल ने आगे कहा कि पहले नशा पंजाब और अन्य राज्यों से सप्लाई होता था, लेकिन अब दुर्ग जिले में ही अफीम की खेती शुरू हो गई है और इसकी नेटवर्क कितनी फैली है, इसकी जांच होनी चाहिए है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
बिलासपुरSeptember 6, 2026बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सिरगिट्टी में मिले 23 बांग्लादेशी, सबको भेजा गया डिटेंशन सेंटर, देखें सूची…
बिलासपुरSeptember 5, 2026बेलतरा में कल गूंजेगा तीजा तिहार का उल्लास, मातृशक्ति के सम्मान में होगा भव्य समारोह, मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल
