नेहरू नगर में हत्या : नशे में धुत्त पति ने पत्नी का सिर बाथरूम में पटका, आरोपी फरार

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में रविवार दोपहर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नशे में धुत एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका पुष्प लता यादव (37 वर्ष) नेहरू नगर के MIG-33 में अपने पति युवराज यादव (43 वर्ष) के साथ किराया लेकर रहती थी। युवराज यादव कोटा क्षेत्र के मोहन भाटा का रहने वाला है। रविवार दोपहर करीब 1 बजे मकान मालकिन किराया देने और घर खाली करने की बात कहने के लिए पहुंची थी। इसी बात को लेकर घर के अंदर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान नशे में धुत्त युवराज यादव पत्नी के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते झगड़ा हिंसक हो गया और आरोपी ने पत्नी को मारते-पीटते हुए घर के अंदर खींच लिया। पत्नी को बाथरूम में लेजाकर पटक दिया। इस झगड़े में पत्नी के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। चोट इतनी गंभीर थी कि पुष्प लता यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर पुलिस ने आरोपी की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और घर के पास लोगों की भीड़ लग गई।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *