बिलासपुर। चकरभाठा पुलिस का अवैध रूप से संचालित होटल के हुक्काबार में छापा है। होटल शिवा इन के छत पर हुक्का खुलेआम हुक्काबार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी सिद्धार्थ गुप्ता को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 12 नग हुक्का पांट, कोयला कोको जेल 06 पैकेट, 12 नग स्टेड, 12 नग चिलम, 12 नग पाइप, 12 नग कोल, 1नग हिटर, तीन नग प्लस्टिक डिब्बे में अलग – अलग सिगरेट, तम्बाकू युक्त फ्लेवर एवं नगदी रकम 5000 रुपये कुल जुमला 55000 रुपये जप्त किया है।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा जिला बिलासपुर के समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में अवैध रूप से होटल, बार मे हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ शख्त कार्यवाही के निर्देश दिए है। इस निर्देश का पालन करने के लिए थाना प्रभारी चकरभाठा उमेश साहू ने कार्रवाई करने के लिए ठीम गठित किया है। इसी बीच मुखबिर की सूचना कर 08.03.26 को होटल शिवा इन में छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने पाया कि होटल शिवा इन में छत के ऊपर खुलेआम हुक्काबार संचालित किया जा रहा है। पुलिस ने हुक्का बार चलने वाले आरोपी सिद्धार्थ गुप्ता पिता ओम प्रकाश गुप्ता उम्र 39 साल को पकड़ लिया। होटल शिवा इन बोदरी में बार से पुलिस ने 12 नग हुक्का पांट, 06 नग कोयला कोको जेल, 12 नग स्टेंड, 12 नग चिलम, 12 नग पाइप, 1 नग कोल हिटर, 03 नग प्लास्टिक के डिब्बे में अलग अलग फ्लेवर्ड तंबाखूयुक्त सिगरेट और नगदी रकम 5000 रुपये जप्त किए है। जप्त सामान की कुल कीमत कीमती 55000 रुपये है। आरोपी के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू अधिनियम 2003 की धारा 21(1) 21 (2) 27 , 4 के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
00 आरोपी के नाम –
1. सिद्धार्थ गुप्ता पिता ओम प्रकाश गुप्ता उम्र 39 साल निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़।
Author Profile

Latest entries
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
