रायपुर। छत्तीसगढ़ में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के अंतिम चरण में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। राज्य के अलग अलग जिलों में 108 नक्सलियों ने एक साथ आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें 44 महिला नक्सली भी शामिल है। इन नक्सलियों पर कुल 3.95 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। नक्सलियों ने अपने साथ 3.61 करोड़ रुपए नगद, 1 किलो सोना और भारी मात्रा में हथियार भी जमा करा दिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह आत्मसमर्पण छत्तीसगढ़ के बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, महासमुंद और कांकेर समेत कई जिलों से सक्रिय नक्सलियों ने किया है। इसमें बीजापुर से 37, नारायणपुर से 4, बस्तर से 16, कांकेर से 3, सुकमा से 18 और दंतेवाड़ा से 30 नक्सली शामिल हैं। इन नक्सलियों पर अलग-अलग स्तर का इनाम घोषित था। अधिकारियों के अनुसार 22 नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपये, 31 पर 5 लाख रुपये, 1 पर 3 लाख रुपये, 9 पर 2-2 लाख रुपये और 43 नक्सलियों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम था। आत्मसमर्पण के साथ नक्सलियों ने 101 हथियार, ₹3.61 करोड़ नकद और 1 किलो सोना भी अपने साथ लाया है। जो नक्सल विरोधी अभियानों में अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है। इनके पास से सुरक्षा बलों ने कुल 101 हथियार बरामद किए हैं, जिनमें AK-47 राइफल 6, इंसास राइफल 11, कार्बाइन 5, 303 LMG 20,303 राइफल 25, 12 बोर राइफल 11, 315 बोर राइफल 13 सहित अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 31 मार्च 2026 तक ‘नक्सल मुक्त भारत’ की डेडलाइन के तहत यह सबसे बड़ी कामयाबी है। बस्तर क्षेत्र में लगातार सुरक्षा अभियानों के कारण अब तक 26 से ज्यादा नक्सली अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे जा चुके हैं, और 2024 में 285 से ज्यादा विद्रोही मारे गए थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
बिलासपुरJuly 24, 2026धार्मिक यात्रा में गए व्यापारी के घर सेंधमारी, लाखों के गहने और नगदी पार
बिलासपुरJuly 22, 2026निष्क्रिय और डरपोक विधायक है अमर, न सदन में सवाल पूछता है न सड़क की लड़ाई लड़ता है – शैलेश
