सक्ती। छत्तीसगढ़ में सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के भीतर बॉयलर फटने से जोरदार विस्फोट हुआ है। इस घटना में 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में 17 लोगों के मौत की खबर आ रही है। हालांकि प्रशासन केवल 7 से 8 मौत की पुष्टि कर रहा है। जानकारी के अनुसार 5 लोगों की मौत तो इलाज के दौरान हुआ है।
जानकारी के अनुसार प्लांट में अन्य दिनों की तरह कम चल रहा था। इस दौरान अचानक दोपहर करीब 2 बजे के आसपास प्लांट के बॉयलर में ब्लास्ट हो गया। जिस समय प्लांट में धमाका हुआ सभी मजदूर प्लांट के अंदर काम कर रहे थे। अचानक हुए विस्फोट से पूरे परिसर में भगदड़ मच गई और कर्मचारी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। पूरा प्लांट परिसर धुंआ से भर गया था। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। ब्लास्ट के दौरान कई मजदूरों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि पांच लोगों की रायगढ़ के फोर्टिस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। गंभीर रूप से 18 मजदूरों को रायगढ़ के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। कुछ घायलों को रायगढ़ की मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा गया। कई मजदूर 70 से 80 प्रतिशत जल चुके है।
सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस टीम मौके पर पहुंच रही है। साथ ही फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम भी मौके पर पहुंच गई है। हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार धमाका काफी तेज था। धमाके के थोड़ी देर बाद ही प्लांट के चारों तरफ धुंआ दिखाई देने लगा। वहीं प्लांट के गेट के बाहर बड़ी संख्या में लोग भी पहुंच गए हैं। हालांकि कंपनी प्रबंधन का कहना है कि प्लांट के भीतर बॉयलर क्यों और कैसे फटा इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 16, 202624 लाख के शासकीय रावण पर विजय केशरवानी के सवाल, सीएसआर राशि का स्रोत, टेंडर और भुगतान प्रक्रिया सार्वजनिक करे नगर निगम
बिलासपुरOctober 16, 2026JCB ऑपरेटर को 3 साल का कठोर कारावास, 26 हजार रूपए का जुर्माना भी, क्या है मामला पढ़े खबर…
बिलासपुरOctober 16, 2026धान खरीदी की तैयारी शुरू, अधिकारियों ने ली समिति प्रबंधकों और खरीदी केंद्र प्रभारियों की बैठक
बिलासपुरOctober 16, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जप्त, रात में चोरी करके ले जा रहे थे रेत और गिट्टी
