बिलासपुर। सीपत पुलिस ने मोबाइल टॉवरों से केबल तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफास किया है। केबल तार चोरी करने वाले तीन आरोपी एवं तीन नाबालिग बच्चों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियो से लाखो रूपये के केबल तार एवं तार काटने के औजार सहित एक आर्टिका कार किया जप्त किया है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी बच्चों को चोरी करना सिखा रहे थे।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 19.04.2026 को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम खम्हरिया के सोंठी रोड बाजार के पास कुछ लड़कों की गतिविधियां संदिग्ध है, दिन में रूम में रहते हैं और रात के समय एक आर्टिका कार से घूमने निकलते हैं। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी सीपत को टीम तैयार कर आरोपियों को पकडने के निर्देश मिले। इसके बाद आरोपी शहबाज अली एवं उसके अन्य साथी को घेरा बंदी कर पकड़ा गया। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया तो शुरू में गुमराह करने की कोशिश की लेकिन ज्यादा देर तक झूठ नहीं बोल पाए। कड़ाई से पूछताश करने पर बताया कि वे चार पांच माह से शहबाज अली अपने साथी 1. जगदीश कुमार पटेल पिता दुजराम पटेल उम्र 24 साल निवासी ग्राम खम्हरिया थाना सीपत 2. मोईउद्दीन पिता समसुद्दीन उम्र 27 साल निवासी खम्हरिया थाना सीपत एवं तीन नाबालिग बच्चों के साथ मिलकर एक सफेद रंग की आर्टीका कार में धूमधुम कर तखतपुर, काठाकोनी, चोरभट्ठी, गनियारी, जयाराम नगर, मुंगेली जिलों में कई जगहों पर, कुंडा कबीरधाम, अकलतरा, कोरबा आदि जगहो से मोबाईल टावर में लगे केबल कॉपर वायर और एल्युमिनियम तार को चोरी कर रहे हैं। आरोपियों की निशान देही पर उनसे चोरी का सामन, छीला हुआ कापर केबल वायर वजन 1 क्विंटल दो किलोग्राम कीमती 1,22,400 रूपये, काले रंग के प्लास्टिक कोडेड कापर वायर का बंडल वजन 54 किलोग्राम कीमती 1,08,000 रूपये, बारह बंडल एल्युमिनीयम का तार कीमती 60,000 रूपये, कुल कीमती 2,90,400 रूपये को और एक आर्टिका कार सफेद रंग की बरामद किया गया। आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर एवं अपचारी बालको को किशोर न्याय बोर्ड बिलासपुर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी गण –
1 शहबाज अली पिता महमूद अली उम्र 25 साल निवासी खम्हरिया थाना सीपत,
2 जगदीश कुमार पटेल पिता दुजराम पटेल उम्र 24 साल निवासी ग्राम खम्हरिया थाना सीपत
3. मोईउद्दीन पिता समसुद्दीन उम्र 27 साल निवासी खम्हरिया थाना सीपत एवं
4. तीन विधि से संघर्षरत बालक
बरामद संपत्ति – छीला हुआ कॉपर केबल वायर वजन एक क्विंटल दो किलोग्राम कीमती 1,22,400 रूपये, काले रंग के प्लास्टिक कोटेड कॉपर केबल का बंडल वजन 54 किलोग्राम कीमती 1,08,000 रूपये, बारह बंडल एल्युमिनीयम का तार कीमती 60,000 रूपये जुमला कीमती 2,90,400 रूपये
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 12, 2026सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के सोना नहीं खरीदने की अपील का किया समर्थन, कहा – अर्थव्यवस्था होगी मजबूत
बिलासपुरMay 10, 2026वाहनों से अवैध वसूली करने वाला युवक गिरफ्तार, पैसा नहीं देने पर करता था तोड़फोड़
बिलासपुरMay 9, 2026टिकट चेकिंग अभियान में बना रिकार्ड, एक दिन में 14 लाख 53 हजार 645 रूपये वसूले गये जुर्माना, गंदगी फैलाने वालों पर भी हुई कार्रवाई
बिलासपुरMay 9, 2026डिजिटल अरेस्ट के नाम पर महिला से 1 करोड़ की ठगी, दो आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, 50 लाख और मांगे तब बेटे को बताई
