बिलासपुर। अभिलाषा परिसर के EWS कालोनी से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां तीन मंजिला इमारत से प्रेमी जोड़े ने छलांग लगा दी है। दोनो के छलांग लगाने से युवक की मौत हो गई जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। युवती को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामल सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। मामला आत्महत्या का है या घटना है यह जांच का विषय है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के अभिलाषा परिसर में EWS कालोनी के ब्लॉक नंबर 34 का है। मंगलवार की रात EWS की तीन मंजिला इमारत से बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड ने छलांग लगा दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि युवती के रीढ़ की हड्डी टूट गई है और वह गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती किया गया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों के बीच करीब 3 साल से अफेयर था। युवक पहले अभिलाषा परिसर के ईडब्ल्यूएस कालोनी में रहता था। कॉलोनी में उसकी पहचान थी। घटना वाली रात दोनों बिल्डिंग की छत पहुंचे थे। छत पर शराब की बोतल, गिलास, कपड़े, कंबल और बेडशीट मिले हैं। जिससे लग रहा है कि दोनों ने वहां शराब पी होगी फिर किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ होगा और दोनों छत से कूद गए होंगे। छत का दरवाजा अंदर से बन्द था, इसलिए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। नीचे गिरने के बाद युवक जोर से कराहते हुए चिल्लाने लगा युवती भी रोने लगी। आवाज सुनकर लोग बाहर निकले, तब तक दोनों खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। थोड़ी देर में युवक की मौत हो गई, जबकि युवती बुरी तरह से घायल होकर बेहोश पड़ी थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसने घायल को अस्पताल पहुंचाया। युवक की पहचान यदुनंदन नगर तिफरा निवासी 23 वर्षीय चिरंजीव पांडे उर्फ चिंटू के रूप में हुई है। चिरंजीव शुभम परिसर के पास रहता था और चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी में काम करता था। उसने जोमैटो में डिलीवरी बॉय के तौर पर भी काम किया था। वही युवती की पहचान सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी चौक के पास रहने वाली 22 वर्षीय गरिमा सिंह के रूप में हुई है। युवती पहले shaadi.com में काम करती थी। आसपास के लोगों का कहना है कि दोनों के बीच लंबे समय से अफेयर था। युवक पहले अभिलाष परिसर में रहता था, इसलिए वह उस युवती को लेकर आए दिन वहां जाता था। मंगलवार की रात 12 से 1:00 बजे भी दोनों अभिलाषा परिसर पहुंचे। इसके बाद सुबह करीब 4:00 बजे उन्होंने छत से छलांग लगा दी। फिलहाल पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए हादसा, आत्महत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, FSL जांच और युवती के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
बिलासपुरSeptember 6, 2026बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सिरगिट्टी में मिले 23 बांग्लादेशी, सबको भेजा गया डिटेंशन सेंटर, देखें सूची…
बिलासपुरSeptember 5, 2026बेलतरा में कल गूंजेगा तीजा तिहार का उल्लास, मातृशक्ति के सम्मान में होगा भव्य समारोह, मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल
