जीपीएम। पेंड्रा के कोटमीकला में सर्राफा व्यापारी की हत्या का जीपीएम पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए देसी कट्टा, जिंदा कारतूस के साथ लूटे गए जेवरात और तीन मोबाइल फोन भी जप्त किया हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के लिए बिहार और झारखंड से शूटर बुलाया था।
GPM जिले की पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि 26 मई 2026 को पेंड्रा थाना क्षेत्र के कोटमीकला साप्ताहिक बाजार में सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद आरोपी सोना-चांदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पूरे जिले में सनसनी फैला दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल गठित कर तकनीकी साक्ष्यों, साइबर विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की सहायता से जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर मुख्य आरोपी खुशीराम साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने भतीजे राजाराम साहू तथा झारखंड और बिहार के कुछ साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी 23 मई को ही क्षेत्र में पहुंच गए थे और साप्ताहिक बाजारों में सर्राफा व्यापारियों की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे और लूट की योजना पहले हो बना ली थी।
आईजी ने बताया कि 26 मई की शाम करीब सात बजे आरोपियों ने प्रदीप सोनी से सोना-चांदी से भरा बैग लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने छीना-झपटी के दौरान अवैध हथियार से गोली चला दी और गहने लेकर फरार हो गए। गोली लगने से प्रदीप सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी देवरीखुर्द क्षेत्र पहुंचे और लूटे गए आभूषणों का आपस में बंटवारा कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर टेकरी क्षेत्र बोदराटोला से घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस तथा लूटे गए आभूषणों का हिस्सा बरामद किया है। जांच में यह भी पता चला कि आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से आभूषणों की पैकिंग सामग्री और डिब्बों को जला दिया था। इस केस में खुशीराम साहू, राजाराम साहू और गया प्रसाद रजक को गिरफ्तार किया है। जबकि झारखंड के रहने वाले अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही है।जल्द ही पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई में जिला पुलिस, साइबर सेल, बिलासपुर विशेष दल तथा विभिन्न पुलिस इकाइयों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
00 मर्डर के बाद जीपीएम में हुआ था प्रदर्शन
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। परिजन और स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल से शव लेकर पेंड्रा के दुर्गा चौक में चक्काजाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। अगले दिन नगर बंद रहा तथा पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग देर रात घटनास्थल पहुंचे और विशेष जांच टीम गठित कर जांच शुरू कराई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 3, 2026सर्राफा व्यापारी मर्डर केस : तीन आरोपी गिरफ्तार, झारखंड और बिहार से बुलाया शूटर, शूटर पुलिस पकड़ से बाहर
बिलासपुरJune 2, 2026खाद की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, गोदाम सील और खाद जब्त, रात में मारा गया छापा, छिपाकर रखे थे खाद की बोरियां
बिलासपुरJune 2, 2026नकली खाद से किसान रहें सावधान, खरीदने से पहले करें गुणवत्ता की पहचान, कैसे पहचाने असली और नकली खाद
बिलासपुरJune 1, 2026किसानों की समस्या को लेकर केशरवानी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, खाद – बीज के कालाबाजारी होने का लगाया आरोप
