कोरबा। डीज़ल चोरी के मामले में कोरबा SP सिद्धार्थ तिवारी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच में तीनो को डीजल चोरों से सांठगांठ करने की बात सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में सक्रिय डीजल चोर गिरोह के सरगना नवीन कश्यप और उसके साथियों के साथ कुछ पुलिसकर्मियों के लगातार संपर्क में रहने की शिकायतें मिल रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जब इसकी गोपनीय जांच कराई गई तो इन पुलिसकर्मियों की गिरोह से संलिप्तता की पुष्टि हुई है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर विभाग ने दो थाना स्तर के पुलिसकर्मियों तथा साइबर शाखा से जुड़े एक कर्मचारी के निलंबन के आदेश जारी किए हैं। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में एक कटघोरा थाना से और दूसरा बांकीमोगरा थाना से संबंधित है। तीसरा पुलिसकर्मी कोरबा के साइबर सेल का है।
हालांकि पुलिस विभाग की ओर से फिलहाल मामले से संबंधित विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, क्योंकि विभागीय जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद मिले सबूतों के आधार पर तीनो पुलिसकर्मियों पर और बड़ी कार्रवाई हो सकती है। SP के इस कार्रवाई से विभाग के अन्य पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है क्योंकि कोरबा जिले में डीजल, कोयला और कबाड़ जैसे कामों बड़े पैमाने पर अवैध काम हो रहे है। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी इन अवैध कामों में सीधे या सरगना से संलिप्तता है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 5, 2026बेलतरा में कल गूंजेगा तीजा तिहार का उल्लास, मातृशक्ति के सम्मान में होगा भव्य समारोह, मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल
बिलासपुरSeptember 4, 2026पिस्टल अड़ाकर करते थे लूटपाट, 6 गिरफ्तार, गए जेल
बिलासपुरSeptember 4, 2026चर्च के फादर ने दो युवकों पर चलाई गोली, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान…, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 3, 2026भूपेश सरकार का एक और भ्रष्टाचार, आत्मानंद स्कूल के छत में दो ट्रक कबाड़, उजागर हो रहा है सारांश मित्तर का पाप
