रायगढ़। पुलिस ने 300 किलो गांजा के साथ 3 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर ये गांजा उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जा रहे थे। रायगढ़ पुलिस ने गांजा के साथ दो लग्जरी वाहनों को भी जप्त किया है। गांजा और गाड़ियों की कीमत 1.86 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर ओड़िसा से अनूपपुर तक फैले तस्करी नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि उड़ीसा के सोनपुर क्षेत्र से गांजा की बड़ी खेप दो सफेद रंग की कारों से अनूपपुर (मध्यप्रदेश) ले जाई जा रही है। सूचना की पुष्टि होने पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने लैलूंगा पुलिस को तत्काल नाकेबंदी कर कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में लैलूंगा पुलिस ने कई मार्गों पर सघन नाकेबंदी शुरू की।
इसी दौरान कटकलिया मार्ग पर घेराबंदी के दौरान मुखबिर के बताए अनुसार एक इनोवा और मारुति सुजुकी एक्सएल-6 को रोककर जांच की गई। तभी एक सफेद रंग की इनोवा क्रिस्टा में दो नंबर प्लेट लगी हुई मिली। वाहन में नंबर प्लेट OD-10-H-0050 के नीचे CG-13-BY-6540 का नंबर प्लेट लगा हुआ था। संदिग्ध पाए जाने पर थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव ने इनोवा वाहन में बैठे युवक निखील कश्यप और मारूति सुजुकी XL6 कार में सवार दो युवक रिंकु कश्यप और धर्मेन्द्र मौर्य की एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देकर विधिवत तलाशी ली।
तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजा का कुल वजन लगभग 300 किलोग्राम पाया गया। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये है।पुलिस ने गांजा के साथ तस्करी में उपयोग होने वाले इनोवा क्रिस्टा जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये है और मारुति सुजुकी एक्सएल-6 जिसकी कीमत लगभग 14 लाख रुपये है को भी जप्त किया गया। पुलिस ने तस्करों से पांच मोबाइल फोन, जिनमें दो आईफोन भी शामिल है को भी जब्त किया हैं। इस प्रकार कार्रवाई में कुल लगभग 1 करोड़ 86 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा की खेप मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में अपने सहयोगियों तक पहुंचाने वाले थे। आरोपियों के विरुद्ध थाना लैलूंगा में धारा 20(बी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। मामले में फरार अन्य आरोपियों एवं पूरे तस्करी नेटवर्क की पतासाजी के लिए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने एक विशेष टीम सरगुजा और अनूपपुर (मध्यप्रदेश) रवाना की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में ये महत्वपूर्ण कार्रवाई थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार, प्रधान आरक्षक देव कुमार राठिया, नंदू पैकरा तथा आरक्षक शशि भूषण साहू, शशि भूषण उरांव, राजू तिग्गा, चमार साय भगत एवं विनोद कुजूर की सराहनीय भूमिका रही।
00 गिरफ्तार आरोपी –
1. निखिल कश्यप पिता अशोक कश्यप 23 साल, निवासी रामानुजगंज जेल रोड़ वार्ड नंबर 03, बरून्दा घाटपारा थाना रामानुंजगंज, जिला बलरामपुर
2. रिंकु कश्यप पिता राजू कश्यप उम्र 28 साल निवासी नवानगर चिरगापारा, थाना दरिमा जिला सरगुजा
3. धर्मेन्द्र कुमार मौर्य पिता रमेश कुमार मौर्य उम्र 27 साल निवासी हराटोला थाना राजेन्द्रनगर जिला अनूपपुर (MP)
जब्त मशरूका – करीब 300 किलो गांजा, 2 कार (इनोवा, XL6), 5 मोबाइल, जुमला कीमती- 1 करोड़ 86 लाख
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 20, 2026बाबाधाम जाने वालों के लिए बड़ी खबर : चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन, मंडल के बिलासपुर, चांपा , रायगढ़ , बेलपहाड़ एवं ब्रजराजनगर में रुकेगी गाड़ी
कोरबाJuly 20, 2026पति ने की पत्नी की हत्या, आखरी पैग को अकेले पी गई पत्नी तो पति को आ गया था गुस्सा
राष्ट्रीयJuly 20, 2026बिहार के नक्सल क्षेत्र से पकड़ाया 15 करोड़ का डकैत, छत्तीसगढ़ में भी कर चुका है 5 करोड़ की डकैती, 11 महीने से पुलिस को दे रहा था चकमा
बिलासपुरJuly 19, 2026घर से 25 लाख के गहनों की चोरी, जांच हुई तो घर से ही निकला चोर, कौन किया चोरी.., जानना है तो पढ़े खबर…
