बिलासपुर। खनिज विभाग ने रेत, गिट्टी, मिट्टी और मुरूम के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। विशेष अभियान चलाकर 16 वाहन गाड़ियां जप्त की है। जिसमें 08 हाइवा, 06 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 02 माजदा शामिल है।
कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश तथा उप संचालक, खनिज प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 2 जून से 5 जून 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान खनिज विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जांच कर अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त 16 वाहनों को जब्त करते हुए 16 प्रकरण दर्ज किए हैं। अभियान के दौरान तेंदुआ, कोटा, चौरभट्ठी, कछार, लोफंदी, सेंदरी, निरतु, कोनी, मंगला, हिर्री, पचपेड़ी, गोबरी, आमाकोनी, मल्हार, कुकुर्दीकला, गनियारी, चकरभांठा एवं अमसेना सहित विभिन्न क्षेत्रों में जांच की गई। जांच के दौरान अवैध रूप से चूनापत्थर, रेत, साधारण पत्थर एवं मिट्टी-ईंट का परिवहन करते पाए जाने पर वाहनों को जब्त किया गया। कार्रवाई में 08 हाइवा, 06 ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा 02 माजदा वाहन शामिल हैं। जब्त वाहनों में अवैध रूप से रेत, चूनापत्थर, साधारण पत्थर और मिट्टी-ईंट का परिवहन किया जा रहा था। सभी वाहनों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
जब्त वाहनों को संबंधित पुलिस थानों कोनी, कोटा, चकरभांठा, सकरी, हिर्री एवं पचपेड़ी की अभिरक्षा में रखा गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने अवैध खनिज गतिविधियों में संलिप्त लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा तथा राजस्व हानि रोकने के लिए ऐसे मामलों में कड़ी निगरानी और प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 20, 2026बाबाधाम जाने वालों के लिए बड़ी खबर : चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन, मंडल के बिलासपुर, चांपा , रायगढ़ , बेलपहाड़ एवं ब्रजराजनगर में रुकेगी गाड़ी
कोरबाJuly 20, 2026पति ने की पत्नी की हत्या, आखरी पैग को अकेले पी गई पत्नी तो पति को आ गया था गुस्सा
राष्ट्रीयJuly 20, 2026बिहार के नक्सल क्षेत्र से पकड़ाया 15 करोड़ का डकैत, छत्तीसगढ़ में भी कर चुका है 5 करोड़ की डकैती, 11 महीने से पुलिस को दे रहा था चकमा
बिलासपुरJuly 19, 2026घर से 25 लाख के गहनों की चोरी, जांच हुई तो घर से ही निकला चोर, कौन किया चोरी.., जानना है तो पढ़े खबर…
