रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों से DEO का ट्रांसफर कर दिया है। जारी सूची के अनुसार बिलासपुर के DEO विजय टांडे को शक्ति और रामेश्वर जायसवाल को बिलासपुर का प्रभारी DEO बनाया गया है। अभी जायसवाल जेवरा स्कूल के प्राचार्य है।
छत्तीसगढ़ सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर कर दिया है। इस संबंध में विभाग ने ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दिया है। जिसमें कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) शामिल हैं। नए अधिकारियों की नियुक्ति से जिलों में लंबित पड़े शैक्षणिक कार्यों और अटकी हुई फाइलों को गति मिलने की उम्मीद है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मंत्रालय से आज जारी आदेश के मुताबिक जिला शिक्षा अधिकारी(DEO) रायपुर आरएल ठाकुर को संयुक्त संचालक दुर्ग, संभागीय संयुक्त संचालक बस्तर आरपी आदित्य को संभागीय संयुक्त संचालक बिलासपुर बनाया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुप्ता को संभागीय संयुक्त संचालक सरगुजा, जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर एचआर सोम को संभागीय संयुक्त संचालक बस्तर, सहायक संचालक महासमुन्द, हिमांशु भारती को जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर और प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेंड्राकला जिला सरगुजा भारती वर्मा को जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर के रूप में पदस्थ किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
रायपुरOctober 25, 2026रायपुर के प्रेस क्लब मे चली गोली, युवक गिरफ्तार, सदस्य नहीं बनाए जाने से है नाराज
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा




