बलरामपुर। छत्तीसगढ़-उत्तरप्रदेश की सीमा पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार तड़के 20 क्विंटल गांजा जप्त किया है। जप्त गांजे की कीमत 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है। आरोपी 16 चक्का ट्रक में भरकर गांजा की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने यूपी बॉर्डर के पहले चेकपोस्ट में घेराबंदी करके पकड़ लिया। बसंतपुर थाना पुलिस ने मौके से गांजा तस्करी गिरोह के मुख्य सरगना (ट्रक मालिक) सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पिछले 5 महीने से इस मास्टरमाइंड की तलाश में थी, जिसे ट्रेस करने के बाद यह कामयाबी मिली।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित धनवार चेकपोस्ट पर एक तेज रफ्तार 16 चक्का ट्रक गुजर रहा था। पहले से अलर्ट बसंतपुर पुलिस ने जब ट्रक को रोककर जांच शुरू की, तो उसका ड्राइवर और हेल्पर हड़बड़ा गए। शक होने पर जब पुलिस टीम ने ट्रक में लोड सामान की तलाशी ली तो दंग रह गई। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक के निचले हिस्से में गांजे की बोरियां बिछाई थीं और उन्हें छिपाने के लिए ऊपर से प्लास्टिक की बोरियों में पाउडर भर दिया था। इसके बाद पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। गांजे की यह बड़ी खेप ओडिशा के सोनपुर जिले से लोड की गई थी। पुलिस ने मौके से ट्रक में सवार दोनों अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी लोकेश शर्मा (46 वर्ष) और मुजफ्फरनगर निवासी आमिष अंसारी (23 वर्ष) शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ बसंतपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 20 (बी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि गांजे की यह बड़ी खेप ओडिशा से लोड हुई थी, जो छत्तीसगढ़ के कई जिलों को पार करते हुए उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी। तस्करों का यह 16 चक्का ट्रक ओडिशा बॉर्डर से छत्तीसगढ़ में घुसा था। इसके बाद यह रायगढ़, सरगुजा और सूरजपुर जैसे बड़े जिलों के दर्जनों थानों और नाकों को चकमा देकर सुरक्षित उत्तर प्रदेश की सीमा (बलरामपुर) तक पहुंच गया था। बलरामपुर पुलिस की सतर्कता से यह खेप ऐन वक्त पर बॉर्डर पार करने से पहले पकड़ ली गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
