
बिलासपुर। रेत चोरों के वाहन से वाहन से कुचलकर युवक की मौत होने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। घटना स्थल पर ग्रमीण मारने मारने पर उतारू हो गए थे। ऐसे समय मे जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा वहां पहुंच गए। इस दौरान ग्रामीणों साथ देते हुए उन्होंने रेत चोरों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। घंटो बाद-विवाद होने के बाद जब तहसीलदार ने लिखकर कार्यवाही करने का अस्वासन दिया तब कहीं जाकर ग्रामीण शांत हुए।
यहां से लगभग 13 किलोमीटर दूर अरपा किनारे स्थित लोफंदी गांव में रेत से लदे डंपर से टक्कर हुई युवक की मौत के बाद ग्रामीण काफी आक्रोशित और उग्र हो गए थे। हादसे की खबर पाकर जिला पंचायत के सभापति अंकित गौरहा तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी ग्रामीणों की ओर से वहां पहुंचे तहसीलदार से अवैध रेत का विध कारोबार करने वाले धंधेबाजों और पहुंच वाले लोगों की शिकायत की। साथ ही श्री गौराहा ने ग्रामीणों की शिकायत को भी सही बताया कि अवैध रेत खदान को बंद करने की उनकी मांग पर अधिकारी कभी ध्यान नहीं देते। इस क्षेत्र के लोफंदी, कछार,सेन्दरी, कोनी व घुटकू में रेत माफिया के द्वारा सफेदपोश नेताओं और माइनिंग की शह पर मनमाने रूप से रेत की खुदाई और कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है। इस पर अतिरिक्त तहसीलदार ने ग्रामीणों को लिखित में आश्वासन दिया कि वे अवैध रेत खदान मामले की शिकायत करेंगे और अवैध रेत खदान बंद कर दी जाएगी। साथ ही अवैध रेत खदान चलाने में जो भी लोग संलिप्त पाए जाएंगे उनके खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही अतिरिक्त तहसीलदार ने मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए जिला प्रशासन की ओर से ₹10000 की सहायता प्रदान की।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
