बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अकलतरी में शनिवार देर एक युवक की हत्या कर दी गई है। नशे की हालत में गली गलौच करने वाले दो युवकों को मना करना युवक को मंहगा पड़ गया। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक इंद्रप्रकाश उर्फ गोलू भार्गव (35 वर्ष), पिता स्व. सारधा भार्गव, नीमचौक अकलतरी निवासी के घर के सामने शनिवार रात कुछ लोग नशे की हालत में गाली-गलौज कर रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। विवाद बढ़ने पर अमित कुमार सोनवानी (19 वर्ष) और सुधीर सोनवानी (26 वर्ष), पिता दिलेश सोनवानी इंद्रप्रकाश के घर पहुंच गए और उसकी छत में चढ़कर ईंट और हंसिया से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण इंद्रप्रकाश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। रात करीब एक बजे सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निलेश पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। फॉरेंसिक जांच और पंचनामा की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने इस मामले में ग्राम अकलतरी निवासी अमित कुमार सोनवानी (19 वर्ष), पिता सुरेश सोनवानी तथा सुधीर सोनवानी (26 वर्ष), पिता दिलेश सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों आरोपी अत्यधिक नशे की हालत में मिले। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने शुरुआती तौर पर बताया है कि मृतक द्वारा उनके घर के सामने गाली-गलौज किए जाने से गुस्से में आकर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है।फिलहाल रतनपुर पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। एफएसएल रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 3, 2026भूपेश सरकार का एक और भ्रष्टाचार, आत्मानंद स्कूल के छत में दो ट्रक कबाड़, उजागर हो रहा है सारांश मित्तर का पाप
बिलासपुरSeptember 3, 2026प्रिंसिपल और बाबू ले रहे थे 10 हजार, ACB ने दबोचा, एरियर्स की राशि निकालने के लिए मांगे थे 20 हजार
सुकमाSeptember 2, 202610 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए BEO गिरफ्तार, एरियर्स निकालने के लिए मांगा था 80 हजार रूपए
बिलासपुरSeptember 2, 2026बन सकता है अरपा पार का नगर निगम, बशर्तें… नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव चाह लें…, फिलहाल अमित तिवारी अनशन में बैठ गए है..
