बिलासपुर। जिले के एक गांव से चोरी का अजीब मामला सामने आया है। चोर ने घर से 25 लाख रुपए के गहने चोरी कर लिए। घर वालों ने थाने में शिकायत भी कर दिया था। पुलिस ने जांच शुरू की तो चोर घर का सदस्य ही निकल गया। घर वाले सिर पकड़ के बैठ गए। अंततः शपथ पत्र के साथ रिपोर्ट वापस लेनी पड़ी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 18.07.2026 को मौहारखार से थाने को फोन से सूचना मिली कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए है। चोरी गए गहनों की कुल कीमती करीबन 2500000 रु है। सूचना पर कोटा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सी सी टी वी फुटेज की जांच की तो पता चला प्रार्थी का नाती ही चोर निकला। जब प्रार्थी के नाती को थाना लाकर पूछताछ किया गया तो चोरी करना स्वीकार कर लिया। प्रार्थी के नाती से चोरी का झुमका 01 सेट, टॉप झूल 01 सेट, टॉप नॉर्मल 02 जोड़ी, कनोटी 01 नग, नेकलेस 01 नग, मंगलसूत्र 02 नग + 02 मोती, नोज पिन 7 नग गोल्ड रिंग 1 नग पायल 2 जोड़ी, पुराना पायल 09 जोड़ी, करधन 01 नग, पतला करधन 01 नग, चाबी गुच्छा 04 नग, बच्चे की चांदी की चूड़ी 01 जोड़ी , बिछिया 49 नग , चांदी का सिक्का 12 नग, चांदी की छोटी कटोरी 01 नग जप्त कर लिया गया। जिसकी कुल मशरूका लगभग 25 लाख रुपए है। प्रकरण में आरोपी प्रार्थी का नाती होने के कारण प्रार्थी ने थाना में अपराध पंजीबद्ध करने से इनकार कर दिया। पारिवारिक मामला होने से परिवार के सदस्यों के मध्य आपसी सहमति से स्टॉम्प पेपर में कोई कार्यवाही नहीं चाहने के संबंध में लिखित में दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 3, 2026भूपेश सरकार का एक और भ्रष्टाचार, आत्मानंद स्कूल के छत में दो ट्रक कबाड़, उजागर हो रहा है सारांश मित्तर का पाप
बिलासपुरSeptember 3, 2026प्रिंसिपल और बाबू ले रहे थे 10 हजार, ACB ने दबोचा, एरियर्स की राशि निकालने के लिए मांगे थे 20 हजार
सुकमाSeptember 2, 202610 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए BEO गिरफ्तार, एरियर्स निकालने के लिए मांगा था 80 हजार रूपए
बिलासपुरSeptember 2, 2026बन सकता है अरपा पार का नगर निगम, बशर्तें… नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव चाह लें…, फिलहाल अमित तिवारी अनशन में बैठ गए है..
