कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैसामुड़ा में रविवार देर रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या करने के पहले दोनों एक साथ शराब पी रहे थे। आखिरी पैग को पत्नी अकेले पी गई जिससे पति को गुस्सा आ गया। घटना के बाद आरोपी खुद गांव में जाकर लोगों को बताया कि उसने पत्नी को मार डाला है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान अगहन बाई धनवार (32) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मड़वारानी गांव की रहने वाली थी और पिछले कुछ दिनों से अपने मामा के गांव भैसामुड़ा में पति परदेसी धनवार के साथ रह रही थी। दोनों मजदूरी कर परिवार चलाते थे। रविवार (19 जुलाई) देर रात पति-पत्नी ने साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद बची हुई शराब को पत्नी ने पी ली, जिससे नाराज होकर पति का उससे विवाद हो गया।
विवाद बढ़ने पर नशे में धुत परदेसी धनवार ने पत्नी पर डंडे से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पति ने पत्नी को कमरे में दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पिटाई की। शोर सुनकर एक बुजुर्ग बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट कर दी, जिसके बाद वह वहां से भाग गया।
पत्नी की मौत के बाद भी आरोपी रातभर शव के पास बैठा रहा। सोमवार सुबह वह खुद गांव में जाकर लोगों को बताया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है। ग्रामीणों ने तत्काल उरगा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। खून बिखरा मिला। पुलिस ने मौके से टूटा हुआ डंडा भी बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति परदेसी धनवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 4, 2026पिस्टल अड़ाकर करते थे लूटपाट, 6 गिरफ्तार, गए जेल
बिलासपुरSeptember 4, 2026चर्च के फादर ने दो युवकों पर चलाई गोली, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान…, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 3, 2026भूपेश सरकार का एक और भ्रष्टाचार, आत्मानंद स्कूल के छत में दो ट्रक कबाड़, उजागर हो रहा है सारांश मित्तर का पाप
बिलासपुरSeptember 3, 2026प्रिंसिपल और बाबू ले रहे थे 10 हजार, ACB ने दबोचा, एरियर्स की राशि निकालने के लिए मांगे थे 20 हजार
