बिलासपुर। शराब के नशे में रोज बवाल करने वाले बेटे की पिता ने हत्या कर दी है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुसमूली का है। मृतक विजेंद्र श्रीवास (30वर्ष) शराब पीने का आदि है। रोज पीकर घर आता था और नशे में विवाद करता था। घटना के दिन भी वह शराब पीकर घर आया और अपने पिता मोहित राम श्रीवास से झगड़ा करने लगा। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। विवाद के दौरान गुस्से में आकर पिता मोहित राम श्रीवास ने अपने बेटे पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। डंडे का वार सीधे सिर पर लगने से विजेंद्र श्रीवास गंभीर रूप से घायल हो गया और गिर पड़ा। घर वाले उसे संभालने के लिए दौड़े ले उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तखतपुर पुलिस ने आरोपी मोहितराम श्रीवास को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 4, 2026पिस्टल अड़ाकर करते थे लूटपाट, 6 गिरफ्तार, गए जेल
बिलासपुरSeptember 4, 2026चर्च के फादर ने दो युवकों पर चलाई गोली, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान…, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 3, 2026भूपेश सरकार का एक और भ्रष्टाचार, आत्मानंद स्कूल के छत में दो ट्रक कबाड़, उजागर हो रहा है सारांश मित्तर का पाप
बिलासपुरSeptember 3, 2026प्रिंसिपल और बाबू ले रहे थे 10 हजार, ACB ने दबोचा, एरियर्स की राशि निकालने के लिए मांगे थे 20 हजार
