कृषि विभाग ने होटल में मारा छापा, भारी मात्रा में नकली रासायनिक खाद और कीटनाशक दवा जप्त

बिलासपुर। कृषि विभाग ने सिरगिट्टी के एक होटल में छापामार कार्रवाई की है। इस छापामार कार्रवाई में विभाग ने भारी मात्रा में नकली खाद और कीटनाशक दवा जप्त किया है।

पुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर कलेक्टर बिलासपुर संजय अग्रवाल और संचालक कृषि छ.ग. रायपुर के निर्देशन में कृषि विभाग की जिला स्तरीय उड़नदरतादल ने बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में बन्नाक चौक के पास छापामार कार्यवाही की है। छापे में बड़ी मात्रा में अवैध भण्डारण, कीटनाशक दवाईयों तथा जैव उत्प्रेरक खाद, 10 किग्रा क्षमता वाले खाली बॉल्टियों का जखीरा बरामद किया है। इन खाली बॉल्टियों में पैंकिग कर नकली खाद विकय करने का संदेह था उसे भी जब्त किया गया है। गोदाम दो माले की बिल्डिंग के प्रथम तल पर पाया गया। उस बिल्डिंग के ग्राउण्ड फ्लोर में पार्किंग प्रथम तल में गोदाम और द्वितीय तल में गोल्डन स्टे हॉटल संचालित है। गोदाम को राजकिशोर नगर निवासी मनीष सिंह पिता सूरजभान सिंह द्वारा किराया पर लिया गया था। जाँच के दौरान 4610 लीटर कीटनाशक, पौध संरक्षण दवा तथा 9611 किग्रा जैव उत्प्रेरक खाद कुल 14000 लीटर किग्रा. से अधिक पौध संरक्षण दवा/खाद बरामद किया गया ।

नकली होने के संदेह पर प्रथम दृष्टया सभी कीटनाशकों एवं खाद के नमूने प्रयोगशाला भेजे जा रहे है। इतनी बड़ी मात्रा में शहर के रिहायशी क्षेत्र में तथा ऊपरी माले में हॉटल संचालित होने के बावजूद निचले माले में किराये के गोदाम में भारी मात्रा में अवैध भण्डारण किया गया था। जिस पर विभाग के उड़नदस्ता दल ने दिनभर कार्यवाही करते हुये पाये गये सामान को जप्त कर लिया तथा तत्काल प्रभाव से विकय में प्रतिबंध लगाया गया है। पाये गये स्कंध में मुख्य रूप से दो कम्पनियों की सामग्री पाई गई है जिसमें ग्रीन वुड एग्रीकेम राजकोट गुजरात तथा तेज एग्रो साल्युशन रायपुर की है। गोदाम संचालक ने कृषि विभाग बिलासपुर से विकय एवं भण्डारण के संबंध में अनुज्ञा नहीं ली गई थी न ही इस संबंध में किसी भी प्रकार का आवेदन या जानकारी कार्यालय उप संचालक कृषि को दिया गया था। उप संचालक कृषि ने बताया कि इस प्रकार की कार्यवाही जिले में लगातार चल रही है तथा कालाबाजारी एवं अवैध बिकी को रोकने के लिये कृषि विभाग की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है तथा कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। इस कार्यवाही के दौरान उप संचालक कृषि पी डी हथेश्वर, अनिल शुक्ला सहायक संचालक कृषि, आर.एस. गौतम उर्वरक निरीक्षक तथा विजय धीरज, खेमराज शर्मा, उमेश कश्यप एवं विकास खण्ड बिल्हा के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *