बिलासपुर। पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का खुला आरोप है कि शहर के विधायक अमर अग्रवाल बेहद निष्क्रिय विधायक है। वो न तो शहर की समस्या को लेकर सदन में कुछ सवाल करते है और न ही सड़क में आ के जनता की समस्या को लेकर लड़ाई लड़ते है। ईश्वर साहू जैसे नए और अनुभवहीन विधायक भी सदन में सवाल पूछले है। लेकिन अमर अग्रवाल पिछले ढाई साल में एक भी सवाल सदन में नहीं पूछा। क्या शहर में कोई समस्या नहीं है ? क्या शहर की जनता को कोई परेशानी नहीं है ?
प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के इस कार्यकाल में अब तक आठ बैठकें हो चुकी हैं। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, लगभग हर विधायक अपने क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और जनता की मांगों को लेकर सदन में सरकार से सवाल पूछ रहा है। लेकिन बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल को जनता की समस्या से या विकास कार्यों से कोई मतलब नहीं है। क्योंकि उन्होंने विधानसभा में एक भी सवाल नहीं पूछे है। आज मैं विधायक अमर अग्रवाल से सीधा सवाल पूछता हूँ – क्या कारण है कि आप सरकार से सवाल पूछने से डर रहे हैं ? क्या मंत्री बनने की उम्मीद में आपने बिलासपुर की जनता के सवालों पर चुप्पी साध ली है ?
दरअसल विधायक जनता की आवाज़ उठाने के लिए नहीं, बल्कि अपने व्यक्तिगत राजनीतिक स्वार्थ के लिए काम कर रहे हैं। वे केवल फिर से मंत्री बनने का सपना देख रहे हैं और अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए वे मुख्यमंत्री और सरकार के सामने बिलासपुर की जनता की जायज आवाज़ को दबा रहे हैं। सरकार के सामने घुटने टेक रहे हैं। वे सरकार से डर रहे हैं कि कहीं सवाल पूछने से उनका मंत्री पद हाथ से निकल न जाए। विधायक का काम सरकार की हां में हां मिलाना नहीं बल्कि जनता की समस्याओं को सरकार के सामने मजबूती से रखना होता है।
आप खुद देखिए हमारे पड़ोस के जितने भी विधायक हैं, चाहे वो सत्ता पक्ष के हों या विपक्ष के – बिल्हा से धरमलाल कौशिक को देख लीजिए, बेलतरा से सुशांत शुक्ला को देख लीजिए, तखतपुर से धर्मजीत सिंह हों या कुरुद से अजय चंद्राकर– सभी विधायक अपने क्षेत्र की बिजली, सड़क, पानी, विकास योजनाओं और जनता की मांग को लेकर सदन में आवाज उठा रहे हैं। सरकार को घेर रहे हैं लेकिन मैं बिलासपुर की जनता से पूछना चाहता हूं-क्या किसी ने विधानसभा में बिलासपुर की आवाज सुनी ? दुर्भाग्य की बात है कि आठ-आठ सत्र बीत गए, लेकिन बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल सरकार से एक भी सवाल नहीं पूछ पाए। एक भी ऐसा मुद्दा नहीं उठा पाए जो इस शहर की जनता की पीड़ा को या मांग को सामने रखता हो।
आज बिलासपुर जलभराव से परेशान है, अपराध बढ़ रहे हैं, ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल है, सड़कें टूटी हुई हैं, युवाओं के सामने रोजगार का संकट है। स्वामी आत्मानंद स्कूल बंद हो रही है, कोनी का सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल ठेके पर दिए जा रहे हैं, अपोलो में गरीबों का इलाज नहीं हो रहा है, स्वास्थय विभाग लचर है, शहर में पानी की सप्लाई भी अपूर्ण है, लोग ठंडी में भी पियासे रहे हैं, 3C, 4C, हवाई सेवा वर्षों पुरानी मांग रही है, जो कभी भी उन्होंने नहीं उठाई। इतने सारे मुद्दे होने के बावजूद विधानसभा में बिलासपुर की आवाज आखिर क्यों नहीं उठ रही।
बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल बिलासपुर की जनता का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मुझे बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि इन 8 बैठकों में विधायक ने सरकार से एक भी सवाल नहीं पूछा। बिलासपुर की जनता की एक भी समस्या को सदन के पटल पर नहीं रखा। बिलासपुर के विधायक तो विधानसभा से भी गायब हो चुके है। पहले नगर से गायब रहते ही थे, अब बिलासपुर का प्रतिनिधित्व छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी पंचायत यानी विधानसभा से गायब है। इसका प्रमाण विधानसभा में विधायकों द्वारा लोकहित में पूछे गए सवालों की सूची से मिलता है। बीते अढ़ाई साल में बिलासपुर विधायक ने एक भी सवाल नहीं पूछा इसका कारण क्या है ? इसे बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को बताने की हिम्मत विधायक अमर अग्रवाल करेंगे ? बीते 17 जुलाई को बिलासपुर में 16 घंटे की लगातार बारिश और उसके बाद शहर की जो स्थिति रही उसे देखने, प्रभावित परिवारों से मिलने तथा उन्हें राहत पहुँचाने विधायक जनता के बीच पहुंचे क्या ? उन्होंने एक लाइन में कह दिया विधानसभा में व्यस्त हूं प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति है और स्थिति पर पूरी नजर है। लेकिन विधायक महोदय 17 जुलाई के बाद भी नहीं पहुंचे और तो और उनकी मेयर तथा भाजपा के पार्षद तक प्रभावित क्षेत्रों में नजर नहीं आए।
“मैं अमर अग्रवाल जी को याद दिलाना चाहता हूँ- जब मैं बिलासपुर का विधायक था, प्रदेश में हमारी अपनी कांग्रेस की सरकार थी। अपनी सरकार होने के बावजूद मैंने जनता के मुद्दों से कभी समझौता नहीं किया। मैंने बिलासपुर के हक के लिए अपनी ही सरकार से 392 सवाल पूछे थे। 392 बार बिलासपुर की आवाज़ को विधानसभा में बुलंद किया था। मैंने कभी यह नहीं सोचा कि सवाल पूछने से कोई नाराज़ होगा। मेरा धर्म जनता की आवाज उठाना था और मैंने वही किया।
मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं कि बिलासपुर किसी की राजनीतिक महत्वाकांक्षा की कीमत नहीं चुकाएगा। बिलासपुर की जागरूक जनता विधायक की इस कायरता और निष्क्रियता को देख रही है, है ? आने वाले समय में इसका करारा जवाब देगी। यह शहर जवाब मांग रहा है और जनता जानना चाहती है कि उसका विधायक आखिर सदन में मौन क्यों रहते है ? जनहित के मुद्दे को मजबूती से उठाते रहेंगे। कांग्रेस पार्टी बिलासपुर की जनता की आवाज को दबने नहीं देगी। हम सड़क से लेकर विधानसभा तक हर स्तर पर हर मोर्चे पर जनता के साथ खड़े रहेंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 22, 2026निष्क्रिय और डरपोक विधायक है अमर, न सदन में सवाल पूछता है न सड़क की लड़ाई लड़ता है – शैलेश
बिलासपुरJuly 22, 2026कृषि विभाग ने होटल में मारा छापा, भारी मात्रा में नकली रासायनिक खाद और कीटनाशक दवा जप्त
बिलासपुरJuly 21, 2026खूनी संघर्ष में बदल गया किन्नरों की दारू पार्टी, एक की हत्या एक गिरफ्तार
बिलासपुरJuly 21, 2026पिता ने की पुत्र की हत्या, शराब के नशे में रोज मचाता था बवाल
